*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

बड़ी खबर-शक्ति जिले के बसंतपुर गोरखापाली में आरोपियों का आतंक, घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट, एक पिकअप वाहन, एक ट्रैक्टर एवं तीन बाइक जलकर खाक, मामला पुरानी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा, पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात,घंटो तक चली मारपीट एवं आगजनी की घटना

बड़ी खबर-शक्ति जिले के बसंतपुर गोरखापाली में आरोपियों का आतंक, घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट, एक पिकअप वाहन, एक ट्रैक्टर एवं तीन बाइक जलकर खाक, मामला पुरानी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा, पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात,घंटो तक चली मारपीट एवं आगजनी की घटना kshititech

बड़ी खबर-शक्ति जिले के बसंतपुर गोरखापाली में आरोपियों का आतंक, घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट, एक पिकअप वाहन, एक ट्रैक्टर एवं तीन बाइक जलकर खाक, मामला पुरानी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा, पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-4 मार्च को होली पर्व के दिन शक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड के गोरखा पाली बसंतपुर में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की तथा महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा गया तो वहीं इस पूरी घटना में एक ट्रैक्टर, एक पिकअप, एक डीजे सेट एवं तीन मोटर सायकल जलकर खराब हो गई है, तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देशन मेडिसिनल एसपी पंकज पटेल सहित पुलिस के आला अधिकारी एवं प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं,तथा पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, तो वहीं पूरे गांव में इस घटना को लेकर जमकर आक्रोश देखा जा रहा है, तथा लोगों में भय का वातावरण है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी ग्राम वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है,तथा आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, एवं पूरी घटना के कारणों का पता लगाने में भी पुलिस लगी हुई है

वही पूरी घटना को लेकर प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है की घटना सुबह 10:00 बजे चालू हुई थी, जो कि लगभग 5 घंटे तक दोपहर 2:30 बजे तक चलती रही एवं पुलिस भी 112 के माध्यम से पहुंची थी,किंतु आरोपियों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया, तथा जमकर आतंक मचाया एवं एक महिला ने बताया कि उसके घर के पूरे सामान को जला दिया गया है, स्कूल के बच्चों के ड्रेस तक को जला दिया गया है, एवं वे सभी परेशान है,तथा उन्हें अब सहायता की जरूरत है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button