2 मार्च को शक्ति शहर के मातामणि स्थल पर होगा होलिका दहन का कार्यक्रम, राजू अग्रवाल देवकरण ने दी जानकारी, रात्रि 1:40 बजे पर होगा होलिका दहन का कार्यक्रम,आगंतुकों के लिए होगी स्वल्पाहार की व्यवस्था

2 मार्च को शक्ति शहर के मातामणि स्थल पर होगा होलिका दहन का कार्यक्रम, राजू अग्रवाल देवकरण ने दी जानकारी, रात्रि 1:40 बजे पर होगा होलिका दहन का कार्यक्रम,आगंतुकों के लिए होगी स्वल्पाहार की व्यवस्था kshititech

2 मार्च को शक्ति शहर के मातामणि स्थल पर होगा होलिका दहन का कार्यक्रम, राजू अग्रवाल देवकरण ने दी जानकार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर के अग्रसेन चौक के नजदीक रानू ज्वेलर्स के ठीक सामने मारवाड़ी समाज के मातामणि स्थल पर आगामी 2 मार्च 2026 दिन- सोमवार को होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इस अवसर पर 2 मार्च की सुबह से ही मारवाड़ी समाज की माताओ- बहनों द्वारा होलिका माता की पूजा अर्चना की जाएगी तो वहीं मोहल्ले वासियों के सहयोग से होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा, एवं होलिका दहन परिसर पर ही आगंतुक समाज बंधुओ के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल राजू देवकरण ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होलिका माता की पूजा अर्चना का कार्यक्रम एवं रात्रि 1:40 बजे पर होलिका दहन का कार्यक्रम होगा तथा कार्यक्रम को लेकर जहां सभी मोहल्ले वासी भी सहयोग कर रहे हैं तो वहीं होलिका दहन स्थल पर आने वाली माताओ- बहनों के लिए सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई है, तथा पूरे मोहल्ले वासी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे गए हैं, वहीं मातमणि स्थल पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के दिशा निर्देशन में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है, तथा मातमणि स्थल में भी मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा प्रतिवर्ष पूजा अर्चना की जाती है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading