शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने निकाली सतनाम सद्भाव पदयात्रा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी हुए शामिल, गिरोधपुरी धाम तक जाएगी पैदल यात्रा, पांच दिनों का है कार्यक्रम, 18 फरवरी को हुआ यात्रा का शुभारंभ




शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने निकाली सतनाम सद्भाव पदयात्रा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी हुए शामिल, गिरोधपुरी धाम तक जाएगी पैदल यात्रा, पांच दिनों का है कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने 18 फरवरी से सतनाम सद्भाव पदयात्रा का शुभारंभ किया, इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवी साय भी इसके शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए तो वहीं गुरु खुशबन साहेब ने परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी को स्मरण कर अपने परम पूज्य पिताश्री राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी से शासकीय निवास नवा रायपुर में मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा शुभारंभ स्थल के लिए रवाना हुए। तथा गुरु खुशवंत साहेब ने कहा किपरम पूज्य पिताश्री राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में यह यात्रा मानव समाज को एकता एवं समानता के सूत्र में बांधने के साथ इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगी। आइये हम सब मिलकर रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक आयोजित इस पांच दिवसीय यात्रा में शामिल होकर स्वर्णिम पल का साक्षी बनें।बोल रहा अब हिंदुस्तान,मनखे–मनखे एक समान
मुख्यमंत्री साय भी पहुंचे शुभारंभ कार्यक्रम में
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 फरवरी को रायपुर स्थित सतनाम भवन से ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का शुभारंभ कर पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना की और पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी को नमन किया।इस अवसर पर धर्मगुरु श्री बालदास साहेब , कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित पदाधिकारीगण एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।







