रेलयात्री सावधान– बड़ी खबर– शक्ति रेलवे स्टेशन में 13 दिनों के लिए संपूर्ण यात्री देने होंगी बंद,जेठा स्टेशन में जाकर शुरू करनी होगी यात्रा, रेलवे ने जारी की सूचना,मंडल के सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते वह परिवर्तन, रेलवे चलाएगी निशुल्क बस सेवा

10 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक सक्ती स्टेशन में ठहराव वाली गाडियाँ जेठा पैसेंजर हाल्ट में रुकेगी

यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा सक्ती स्टेशन और जेठा पैसेंजर हाल्ट के मध्य उपलब्ध कराई गई है निःशुल्क बस सेवा,यात्रियों से आग्रह कि इस निःशुल्क बस सुविधा का लाभ उठावें

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है, इस कड़ी में सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं सक्ती स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 10 अगस्त 2023 से 22 अगस्त 2023 तक किया जायेगा । इस दौरान 10 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक सक्ती स्टेशन में ठहरने वाली सभी गाडियों का ठहराव सक्ती स्टेशन के बदले जेठा पैसेंजर हाल्ट में दिया गया है | यात्रियों की विशेष सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा सक्ती स्टेशन और जेठा पैसेंजर हाल्ट के मध्य निःशुल्क बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है | सक्ती स्टेशन से/तक यात्रा करने वाले यात्रियों से आग्रह है कि इस निःशुल्क बस सुविधा का लाभ उठावें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading