*G L NEWS*अड़भारछत्तीसगढ़धार्मिकरायपुर

भोलेनाथ के जयकारों से गूंजेगा खरसिया शहर-खरसिया शहर में 15 फरवरी को निकलेगी बाबा भोलेनाथ की भव्य शिव बारात, शहर वासी जुटे तैयारियो में

भोलेनाथ के जयकारों से गूंजेगा खरसिया शहर-खरसिया शहर में 15 फरवरी को निकलेगी बाबा भोलेनाथ की भव्य शिव बारात, शहर वासी जुटे तैयारियो में kshititech

भोलेनाथ के जयकारों से गूंजेगा खरसिया शहर-खरसिया शहर में 15 फरवरी को निकलेगी बाबा भोलेनाथ की भव्य शिव बारात, शहर वासी जुटे तैयारियो में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खरसिया शहर में बाबा की बारात 15 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे शिव मंदिर मछली तालाब खरसिया से निकाली जाएगी, जो की गोपाल राइस मिल,गायत्री मंदिर,अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, स्टेशन चौक, फकीर चौक से मौहापाली रोड, न्यू पोस्ट ऑफिस रोड,माधव प्रिया होटल के पास से डभरा रोड होते हुए वापस शिव मंदिर मछली तालाब पहुंचेगी, जहां रात्रि 8:00 बजे आरती की जाएगी। खरसिया में निकलने वाली शिव बारात को लेकर जहां जोर-जोर से तैयारी की जा रही है, तो वहीं शिव बारात में आतिशबाजी,बैंड बाजे एवं डिस्को लाइट के साथ यह बारात निकलेगी एवं जगह-जगह शहर वासियों द्वारा इस बारात का स्वागत भी किया जाएगा एवं पूरे शहर को आकर्षक साज सजा भी की जा रही है,आयोजन समिति ने
सभी धर्मप्रेमी भक्तों से अनुरोध किया है कि बाबा की बारात में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें

प्रातिक्रिया दे

Back to top button