असंग साहेब जी का आज 9 फरवरी की शाम डोंगिया सुलोनी में होगा आगमन, रामकुमार- गीता गबेल परिवार द्वारा किया जाएगा स्वागत एवं निकलेगी शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक डोंगिया सुलोनी में ही रहेंगे असंग साहेब जी, गबेल परिवार ने किया है तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा का भव्य आयोजन


असंग साहेब जी का आज 9 फरवरी की शाम डोंगिया सुलोनी में होगा आगमन, रामकुमार- गीता गबेल परिवार द्वारा किया जाएगा स्वागत एवं निकलेगी शोभायात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- परम पूज्य असंग साहेब जी का आज 9 फरवरी 2026 दिन- सोमवार को शाम 5:00 बजे ग्राम डोंगिया सुलोनी में आगमन होगा, तथा परम पूज्य असंग साहेब जी 10 फरवरी से 12 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा कार्यक्रम में गबेल परिवार के आग्रह पर सहभागिता करेंगे तथा उनके सानिध्य में यह संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न होगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल ने बताया कि असंग साहेब जी के आगमन पर उनके स्वागत हेतु भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें परिवार जनों सहित समस्त ग्रामवासी भी शामिल होंगे, गबेल परिवार ने समस्त धर्म प्रेमियों को इस स्वागत शोभा यात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है



