54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनेगी नई चकाचक सड़क, नेता प्रतिपक्ष महंत ने किया भूमि पूजन,टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी सहित जिले भर के नेता रहे मौजूद, विकास की ओर अग्रसर है शक्ति विधानसभा

54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनेगी नई चकाचक सड़क, नेता प्रतिपक्ष महंत ने किया भूमि पूजन,टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी सहित जिले भर के नेता रहे मौजूद, विकास की ओर अग्रसर है शक्ति विधानसभा kshititech
टेमर गांव में आयोजित भूमि पूजन समारोह
54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनेगी नई चकाचक सड़क, नेता प्रतिपक्ष महंत ने किया भूमि पूजन,टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी सहित जिले भर के नेता रहे मौजूद, विकास की ओर अग्रसर है शक्ति विधानसभा kshititech
टेमर गांव में आयोजित भूमि पूजन समारोह
54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनेगी नई चकाचक सड़क, नेता प्रतिपक्ष महंत ने किया भूमि पूजन,टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी सहित जिले भर के नेता रहे मौजूद, विकास की ओर अग्रसर है शक्ति विधानसभा kshititech
टेमर गांव में आयोजित भूमि पूजन समारोह

54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनेगी नई चकाचक सड़क, नेता प्रतिपक्ष महंत ने किया भूमि पूजन,टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी सहित जिले भर के नेता रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर से मालखरौदा छपोरा तक करीब 54 करोड़ की लागत से नई मजबूत चकाचक सडक़ का निर्माण किया जाएगा, उपरोक्त निर्माण का भूमि पूजन एक फरवरी को ग्राम पंचायत टेमर के चौक में आयोजित किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा चंद्र प्रकाश खूंटे, महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल एवं ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी, जनपद सदस्य टकेश्वर कुमार पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता रथ राम पटेल, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एडवोकेट गिरधर जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे, इस दौरान पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया तो इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग संभाग शक्ति के अधिकारी, कर्मचारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, अतिथियों ने कहा कि इस सड़क निर्माण से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तो वहीं ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने भी नेता प्रतिपक्ष महंत जी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कहा कि टेमर आज शक्ति विकासखंड का सबसे बड़ा गांव है एवं यहां से होकर चारों तरफ रास्ते निकलते हैं

पटेल समाज के सामुदायिक भवन का भी भूमि पूजन किया महंत जी ने

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने अपनी निधि से टेमर गांव में पटेल समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की थी, तथा इस अवसर पर महंत जी ने सामाजिक भवन के निर्माण की आधारशिला रखी एवं विधिवत पूजा अर्चना की, इस दौरान महंत जी ने कहा कि आज सामाजिक भवन निर्माण से सर्व समाज के लोगों को इसका लाभ मिलेगा तो वही पटेल समाज के होने वाले समय-समय पर विभिन्न आयोजनों में भी यह भवन काफी सहायक होगा इस दौरान टेमर पंचायत के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने भी सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया एवं इस अवसर पर पटेल समाज के जनपद सदस्य टकेश्वर कुमार पटेल, पूर्व जनपद सदस्य रथ राम पटेल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading