कांग्रेस 5 फरवरी को करेगी शक्ति कलेक्टर कार्यालय का घेराव,मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर आयोजित है कार्यक्रम, जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने दी जानकारी

कांग्रेस 5 फरवरी को करेगी शक्ति कलेक्टर कार्यालय का घेराव,मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर आयोजित है कार्यक्रम, जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने दी जानकारी kshititech
जिला किसान कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल

कांग्रेस 5 फरवरी को करेगी शक्ति कलेक्टर कार्यालय का घेराव,मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर आयोजित है कार्यक्रम, जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 5 फरवरी 2026 दिन- गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे शक्ति कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल ने बताया कि 5 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित किया गया है, एवं इस अवसर पर घेराव के साथ ही धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें जिले के छूटे हुए अन्नदाता किसानों का टोकन काटकर धान खरीदी करवाने के लिए भी प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा एवं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संगठन प्रभारी मैडम जारिता जी, स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव,जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू, जिला समन्वयक विजय केशरवानी, महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के सभी जिले के पदाधिकारी एवं जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र एवं ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस धरना प्रदर्शन तथा कलेक्टर कार्यालय घेराव में पहुंचने की अपील की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading