सिवनी नैला में आयोजित अखंड नवधा रामायण में पहुंचे चंदेल, रामायण मनुष्य जीवन के लिये एक अमूल्य मार्गदर्शक – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल, चंदेल ने कहा- प्रभु का नाम लेने से भवसागर भी हो जाता है पार

सिवनी नैला में आयोजित अखंड नवधा रामायण में पहुंचे चंदेल, रामायण मनुष्य जीवन के लिये एक अमूल्य मार्गदर्शक - पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल, चंदेल ने कहा- प्रभु का नाम लेने से भवसागर भी हो जाता है पार kshititech
अखंड नवधा रामायण को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

सिवनी नैला में आयोजित अखंड नवधा रामायण में पहुंचे चंदेल, रामायण मनुष्य जीवन के लिये एक अमूल्य मार्गदर्शक – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल, चंदेल ने कहा- प्रभु का नाम लेने से भवसागर भी हो जाता है पार

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ग्राम सिवनी (नैला) में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए श्री चंदेल ने कहा कि रामायण मनुष्य जीवन के लिये एक अमूल्य मार्गदर्शक है। रामायण हमें भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों के माध्यम से एक आदर्श जीवन जीने की राह दिखाता है, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत, सच्चा प्रेम और पारिवारिक एकता जैसे संदेश निहित है। रामायण से हमें एक बड़ी सीख मिलती है कि जिस भगवान का नाम लेने से लोग पुल से सागर पार कर गये वैसे ही उनका नाम लेने से इस भवसागर से पार हो सकते है। यह हमें सदाचार, कर्म, कर्तव्य, मर्यादा, भक्ति, विश्वास, सत्य और न्याय जैसे मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा देती है। रामायण के आदर्श चरित्र और शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है और हमें एक बेहतर जीवन जीने में सहायता करती है। रामायण हमें धर्म की स्थापना, राक्षसों का विनाश और लोगों को सत्य, कर्तव्य और मर्यादा जैसे नैतिक मूल्यों का पालन करना सिखाती है। उन्होंने सर्म्पूण समाज से आहवान किया कि राम और रामायण के बताये गये रास्ते पर चले, धर्म के मार्ग पर सदैव आगे बढ़े, हम सब लोग समाज के नवनिर्माण के दिशा में प्रयास करे और समाज में व्याप्त कुरितियों को दूर करे। श्री चंदेल ने नवधा रामायण के आयोजन के लिये आयोजन समिति को धन्यवाद एवं बधाई दिया। श्री राम दरबार पहुंचने पर श्री चंदेल का नवधा रामायण समिति एवं ग्रामवासियों ने श्रीफल भेट कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर जि.पं. सासंद प्रतिनिधि विवेका गोपाल, शैलेन्द्र पाण्डेय, बिहारी बरेठ, भूपेन्द्र पाण्डेय, संतोष राठौर, रामधन बरेठ, प्रदीप बरेठ, सुरेन्द्र शर्मा, अंगेश्वर राठौर, संतोष बरेठ, बसंत बरेठ, राजेश राठौर, रितेश अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिकगण उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading