1 फरवरी को सोनार समाज शक्ति का स्नेह सम्मेलन शक्ति में, सांसद कमलेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर सहित दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल, कोषाध्यक्ष नितिन सोनी ने दी जानकारी, समाज के बड़े अधिकारी भी पहुंचेंगे कार्यक्रम में




1 फरवरी को सोनार समाज शक्ति का स्नेह सम्मेलन शक्ति में, सांसद कमलेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर सहित दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल, कोषाध्यक्ष नितिन सोनी ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती के तत्वावधान में सोनार समाज स्नेह सम्मेलन (तृतीय वर्ष–2026) का आयोजन 01 फरवरी 2026, रविवार को सामुदायिक भवन, कॉलेज रोड सक्ती में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। सम्मेलन की मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद जांजगीर–चांपा लोकसभा होंगी,अध्यक्षता श्यामसुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए समाज के कोषाध्यक्ष नितिन सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरीष सोनी (रायपुर), मनहरण लाल सोनी (मुंगेली)प्रांतीय अध्यक्ष छ.ग. सोनार समाज महासभा, परमेश्वर स्वर्णकार (चांपा) – कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, तथा अरविंद नाथ सोनी (पोरथा ) उपस्थित रहेंगे।सम्मेलन के दौरान अतिथियों का स्वागत, भोजन प्रसादी, साथ ही मेधावी छात्रों एवं समाज के विशिष्टजनों का सम्मान किया जाएगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष विद्या शंकर सोनी,सचिव विजय सोनी, एवं कोषाध्यक्ष नितिन सोनी ने सोनार समाज के सभी लोगों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है
स्नेह सम्मेलन को लेकर चल रही जोरदार तैयारी
1 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोनार समाज कल्याण समिति ने व्यापक रूप से इसके तैयारी की है,इसके लिए समाज के सभी सदस्यों का आमंत्रित किया गया है, तो वहीं यह कार्यक्रम सोनार समाज की एकजुटता का संदेश देगा
सोनार समाज स्नेह सम्मेलन एक नजर में
सोनार समाज स्नेह सम्मेलन सक्ती, जिला-सक्ती (छ.ग.) का तृतीय वर्ष-2026 01 फरवरी 2026, रविवार समय- सुबह 10 बजे से…. स्थान – सामुदायिक भवन, कॉलेज रोड सक्ती मे सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती, जि. सक्ती (छ.ग.) पंजी. क्र. 122202322868/26.05.2023 द्वारा आयोजित किया गया है जिसके पदाधिकारी अध्यक्ष विद्याशंकर सोनी (लाला) मो. 8839199607,सचिव विजय कुमार सोनी मो. 8817003949,कोषाध्यक्ष नितिन सोनी मो.9098167914,कमलेश्वर सोनी (लाला) 9329508938, चोखेलाल सोनी 9301839496, संतोष सोनी 932909094, नरेन्द्रनाथ सोनी – 9977962479, ऐश्वर्य सोनी- 8319992703, दुष्यंत सोनी – 939962863 श्रीमती चिरागनी सोनी- 9300977165, श्रीमती मालती सोनी- 6268281582 है
सम्मेलन में होगी अतिथियों की सहभागिता
समाज के सदस्यों ने नागरिक बंधुओ से आग्रह करते हुए कहा है कि आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती के तत्वाधान में हमारे सक्ती शहर में सोनार समाज स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सांसद – जांजगीर चांपा लोकसभा अध्यक्षता श्री श्यामसुन्दर अग्रवाल जी अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद, सक्ती,विशिष्ट अतिथिगण श्री शिरिश सोनी जी (रायपुर) श्री मनहरण लाल सोनी जी (मुंगेली) प्रांतीय अध्यक्ष, छ.ग. सोनार समाज महासभा श्री परमेश्वर स्वर्णकार जी (चांपा) कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. सोनार समाज महासभा श्री अरविंद नाथ सोनी (पोरथा) होंगे, एवम इनकी गरिमामयी उपस्थिती में सम्पन्न होंगा,जिसमें आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।कार्यक्रम विवरणदिनांक: 01 फरवरी 2026, रविवार-प्रातः 10 बजे से अतिथि स्वागत एवं मंचीय कार्यक्रम,दोपहर 01 बजे से – भोजन प्रसादी,दोपहर 2 बजे से – मेघावी छात्रों, विशिष्ट जनों एवं अतिथियों का सम्मान व उद्धबोधन,स्थान – सामुदायिक भवन, कॉलेज रोड सक्ती है,आयोजक सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती, जि. सक्ती (छ.ग.) है
सोनार समाज की एकजुटता और सामाजिक चेतना का बनेगा मंच, 01 फरवरी को सक्ती में होगा स्नेह सम्मेलन, सांसद कमलेश जांगड़े रहेंगी मुख्य अतिथि
सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती के तत्वावधान में सोनार समाज स्नेह सम्मेलन (तृतीय वर्ष–2026) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन 01 फरवरी 2026, रविवार को सामुदायिक भवन, कॉलेज रोड सक्ती में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, संगठनात्मक मजबूती और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद) होंगी। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती करेंगे। सम्मेलन में प्रशासनिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्टजन अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमेंनिर्विकार वर्मा (सोनी), डीआईजी (CISF), अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रायगढ़), ए.के. सोनी, संयुक्त संचालक तकनीकी शिक्षा (बिलासपुर),संतोष गुप्ता (सोनी), डायरेक्टर सांदीपनि ग्रुप ऑफ कॉलेज, शिरिश सोनी (रायपुर), डॉ. शेखर सोनी, एडीओ (अंबिकापुर), मनहरण लाल सोनी (मुंगेली), प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सोनार समाज महासभा, परमेश्वर स्वर्णकार (चांपा), कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सोनार समाज महासभा, अरविंद नाथ सोनी (पोरथा), श्री देव मिनरल्स प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।सम्मेलन के दौरान अतिथियों का आत्मीय स्वागत, समाज की गतिविधियों पर विचार-विमर्श, मेधावी विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं विशिष्टजनों का सम्मान, साथ ही भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। आयोजक सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती ने समाज के सभी बंधुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्नेह सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा।



