ऐतिहासिक आयोजन, माता परमेश्वरी जी की बरसी कृपा- शक्ति शहर में माता परमेश्वरी महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, शहर में निकली माता रानी की शोभा यात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागत, देवांगन युवा संगठन ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव
देवांगन युवा संगठन के ऊर्जावान सदस्य
शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव

शक्ति शहर में माता परमेश्वरी महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, शहर में निकली माता रानी की शोभा यात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागत, देवांगन युवा संगठन ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर में देवांगन समाज युवा संगठन द्वारा कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया, इस अवसर पर जहां शहर के अखराभाटा में भव्य रूप से पूरे दिन भर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए तो वहीं 23 जनवरी की सुबह 9:00 बजे माता परमेश्वरी देवी की स्थापना एवं पूजन का कार्यक्रम शुभारंभ हुआ,तत्पश्चात दोपहर 3:00 से विशाल शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस पहुंची, शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह अग्रसेन चौक शक्ति में श्री हनुमान सेवा परिवार, श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति, नगर पालिका कार्यालय के सामने अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में एवं अनेकों स्थान पर इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया तथा यह विशाल शोभा यात्रा आतिशबाजी,बैण्ड बाजे एवं आकर्षक रोशनी के साथ शहर भ्रमण करते हुए वापस पहुंची तथा इस दौरान देवांगन युवा संगठन द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर ऋषभ तीर्थ दमाऊधारा से पधारे पंडितों की टोली के द्वारा महा आरती कराई गई, जिसकी भव्यता देखते ही बन रही थी

एवं इस दौरान महा भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, साथ ही बिलाईगढ़ से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक अनिल देवांगन द्वारा भी माता रानी का जगराता कर भजनों की प्रस्तुति दी गई तथा पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में जहां देवांगन युवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे रहे तो वहीं देवांगन समाज के प्रत्येक घरों से महिला, पुरुष, बच्चे एवं वरिष्ठ जन भी इस दिन भर के कार्यक्रम में शामिल हुए तथा देवांगन युवा संगठन ने भी समस्त सामाजिक बंधुओ एवं शोभा यात्रा का स्वागत करने वाले विभिन्न संस्था प्रमुखों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, शक्ति शहर में देवांगन समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाला माता परमेश्वरी पूरे प्रदेश में एक अनूठा महोत्सव है, एवं यह अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है, तथा इस महोत्सव के लिए जहां दो माह पूर्व से ही देवांगन युवा संगठन ने व्यापक रूप से तैयारी की, तो वही महोत्सव में समाज के प्रत्येक घरों की उपस्थिति ने इसे सफल बनाया

शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव
शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव
शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव
शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव
शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव
शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव
शक्ति में कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading