*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

बड़ा फैसला-छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहू समाज ने विवाह पूर्व प्री-वेडिंग शूट पर लगाया प्रतिबंध, प्रदेश की बैठक में हुआ फैसला, खर्चीली शादियों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए लिया गया कड़ा निर्णय

बड़ा फैसला-छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहू समाज ने विवाह पूर्व प्री-वेडिंग शूट पर लगाया प्रतिबंध, प्रदेश की बैठक में हुआ फैसला, खर्चीली शादियों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए लिया गया कड़ा निर्णय kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

बड़ा फैसला-छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहू समाज ने विवाह पूर्व प्री-वेडिंग शूट पर लगाया प्रतिबंध, प्रदेश की बैठक में हुआ फैसला, खर्चीली शादियों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए लिया गया कड़ा निर्णय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। समाज ने प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है। इसके साथ ही शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का भी ऐलान किया गया है। यह निर्णय प्रदेश साहू संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने दावा किया है क प्री-वेडिंग शूट और दिखावटी आयोजनों के चलते विवाह समारोह अनावश्यक रूप से महंगे होते जा रहे हैं, जिससे मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ता है। प्रदेश साहू संघ ने स्पष्ट किया कि समाज को सादगी, समानता और सामाजिक समरसता की ओर ले जाना ही इस फैसले का उद्देश्य है। शादी-विवाह में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और दिखावे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए यह कदम जरूरी था। साहू समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे इन फैसलों का पालन करें और विवाह जैसे पवित्र संस्कार को सादगी और गरिमा के साथ संपन्न करें। संघ ने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में सामाजिक नियमों के पालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button