*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

18 जनवरी को बरगढ़ उड़ीसा में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रांतीय स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, उड़ीसा सहित अनेकों स्थानों से पहुंचे समाज बंधु, बरगढ़ के विधायक जी रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

18 जनवरी को बरगढ़ उड़ीसा में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रांतीय स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, उड़ीसा सहित अनेकों स्थानों से पहुंचे समाज बंधु, बरगढ़ के विधायक जी रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद kshititech
मंच पर उपस्थित अतिथि गण
18 जनवरी को बरगढ़ उड़ीसा में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रांतीय स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, उड़ीसा सहित अनेकों स्थानों से पहुंचे समाज बंधु, बरगढ़ के विधायक जी रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद kshititech
18 जनवरी को संपन्न हुआ प्रांतीय स्नेह सम्मेलन

18 जनवरी को बरगढ़ उड़ीसा में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रांतीय स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, उड़ीसा सहित अनेकों स्थानों से पहुंचे समाज बंधु

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में 18 जनवरी को उड़ीसा प्रदेश की बरगढ़ इकाई के द्वारा प्रांतीय स्नेह सम्मेलन,अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला फरमानिया, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष पवन सुल्तानिया के नेतृत्व में किया गया, इस अवसर पर जहां केंद्रीय संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणेश भरतीया पश्चिम बंगाल एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी आलोक गर्ग प्रमुख रूप से पहुंचे तो वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी, कुलदेवी महालक्ष्मी जी, महारानी माधवी जी की पूजा अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ, तत्पश्चात्ता बंदूक सभी अतिथियों एवम पदाधिकारियो का स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बरगढ़ जिला इकाई के सभी सदस्य जुटे रहे,इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए संस्था के पदाधिकारियो एवं शाखाओं का श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मान भी किया गया तो वहीं यह स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह नव वर्ष के मौके पर रखा गया था, जिसमें सदस्यों में भी काफी उत्साह देखा गया

*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन उड़ीसा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पवन सुल्तानिया ने कहा कि मुझे बरगढ़ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (AAS) ओडिशा राज्य के राज्य अधिवेशन में शामिल होने का आज अवसर मिला,हमारे विधायक जी की इस अवसर पर उपस्थिति से पूरे आयोजन की शोभा बढ़ी है,विभिन्न राज्यो से विशेष आमंत्रितों की उपस्थिति से अंतर-राज्य समन्वय और एकता और मजबूत हुई है,साथ ही कटक शाखा अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने प्रभावी संचालन से पूरे कार्यक्रम को जीवंत और सुव्यवस्थित बना दिया, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती सुशीला फरमानिया के अथक प्रयासों से बरगढ़, संबलपुर और अन्य शहरों से सैकड़ों महिला सदस्यों की उत्साही भागीदारी AAS परिवार में महिला विंग की बढ़ती ताकत और सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।बरगढ़ शाखा के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, AAS महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन और उनकी पूरी समर्पित टीम को उत्कृष्ट मेजबानी, गर्मजोशी भरे आतिथ्य और अच्छे प्रयासों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं एवं ऐसी अच्छी मीटिंग्स हमारे ऑर्गनाइज़ेशन को और मज़बूत बनाती हैं और हमें अपने समाज की तरक्की और भलाई के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि बरगढ़ के विधायक जी सहित अन्य मंच पर उपस्थित पदाधिकारियो ने भी संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सेवा प्रकल्पों की सराहना की तथा इस संस्था को पूरे देश में अग्रवाल समाज के एक सशक्त संगठन के रूप में गतिशील होने की बात कही, आगंतुक सभी पदाधिकारी, सदस्यों के लिए जहां आवास, भोजन की व्यवस्था बरगढ़ जिला इकाई द्वारा की गई तो वहीं कार्यक्रम के बाद ग्रुप फोटो सेशन भी हुआ एवं सभी आगंतुकों का आभार प्रदर्शन भी किया गया

18 जनवरी को बरगढ़ उड़ीसा में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रांतीय स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, उड़ीसा सहित अनेकों स्थानों से पहुंचे समाज बंधु, बरगढ़ के विधायक जी रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद kshititech
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि गण

कटक शाखा के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल का भी हुआ सम्मान

प्रातिक्रिया दे

Back to top button