*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के लिए चलेगा विशेष अभियान, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, एसपी साहब ने बीते वर्ष के पुलिस कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन रखा पत्रकारों के बीच, अवसर था 8 जनवरी को नववर्ष मिलन का एवं दोपहर लंच का, एसपी साहब ने कहा- कुछ चोरी के मामलों में पुलिस सफलता हासिल करने लगातार कर रही है प्रयास

शक्ति जिले में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के लिए चलेगा विशेष अभियान, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, एसपी साहब ने बीते वर्ष के पुलिस कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन रखा पत्रकारों के बीच, अवसर था 8 जनवरी को नववर्ष मिलन का एवं दोपहर लंच का, एसपी साहब ने कहा- कुछ चोरी के मामलों में पुलिस सफलता हासिल करने लगातार कर रही है प्रयास kshititech
जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए
शक्ति जिले में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के लिए चलेगा विशेष अभियान, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, एसपी साहब ने बीते वर्ष के पुलिस कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन रखा पत्रकारों के बीच, अवसर था 8 जनवरी को नववर्ष मिलन का एवं दोपहर लंच का, एसपी साहब ने कहा- कुछ चोरी के मामलों में पुलिस सफलता हासिल करने लगातार कर रही है प्रयास kshititech
8 जनवरी को पुलिस थाना शक्ति में आयोजित पत्रकार वार्ता नव वर्ष मिलन

शक्ति जिले में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के लिए चलेगा विशेष अभियान, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, एसपी साहब ने बीते वर्ष के पुलिस कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन रखा पत्रकारों के बीच, अवसर था 8 जनवरी को नववर्ष मिलन का एवं दोपहर लंच का, एसपी साहब ने कहा- कुछ चोरी के मामलों में पुलिस सफलता हासिल करने लगातार कर रही है प्रयास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले में आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गो में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बाइक चालकों को कार में सवार लोगों को जागरूक करने की दिशा में हेलमेट तथा सीट बेल्ट का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर ने 8 जनवरी को पुलिस थाना परिसर शक्ति में आयोजित नव वर्ष मिलन एवं प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार साथियों से कही, इस दौरान मंच पर प्रमुख रूप से जिले के नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, शक्ति पुलिस अनुविभाग की नवपदस्थ एसडीओ पुलिस श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा, नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रेस क्लब शक्ति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग, जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के अध्यक्ष ईश्वर लोधी एवं संरक्षक अशोक अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम जिले के पुलिस कप्तान ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तथा कहा कि शक्ति जिला 3 साल पुराना जिला है, तथा इस जिले में पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ अपने कार्यों को गति दी है तथा शक्ति जिले में आने वाले दिनों में आप सभी के सहयोग से हेलमेट एवं सीट बेल्ट को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा आम नागरिक इस अभियान में सहयोग करें एवं हेलमेट की अनिवार्यता एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता को समझें,एसपी श्री ठाकुर ने कहा कि शक्ति शहर में भी आए दिन यातायात जाम की स्थिति को देखते हुए कुछ कड़े निर्णय पुलिस प्रशासन, नगर पालिका को आम नागरिकों के सहयोग से लेने की आवश्यकता है जिसके लिए प्रमुख रूप से झूलकदम रोड से अग्रसेन चौक एवं अग्रसेन चौक से निकलने वाले विभिन्न मार्गो की ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए इसे क्रियान्वित करना नितांत आवश्यक है, इस दौरान एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा की शक्ति जिले में आवागमन का दबाव पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, तथा इस व्यवस्था को आने वाले दिनों में सुधार करना ही हमारी प्राथमिकता होगी तथा शक्ति जिले में आठ पुलिस थाना क्षेत्र के माध्यम से पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही है, एवं अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि विगत वर्षों में शक्ति जिले में कुछ बड़ी चोरिया हुई है जिस पर सफलता हासिल करने पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, किंतु आज दिनांक तक इसमें सफलता नहीं मिली है, किंतु हमें विश्वास है कि हम इस पर कामयाबी जरूर हासिल करेंगे, वहीं एसपी साहब ने बताया कि 7 जनवरी को शक्ति जिले के डभरा क्षेत्र में मैंने स्वयं एक जुवे की बड़ी फड़ पर छापा मारकर करीब आठ जुआड़ियों एवं मोटरसाइकिलों को जप्त किया है तथा पुलिस जुए के मामलों में भी लगातार कार्रवाई कर रही है

एसपी साहब ने जिले का पुलिस कार्यों का बीते वर्ष का वृत्त किया प्रस्तुत

8 जनवरी को पुलिस थाना परिसर सक्ती में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकारों के समक्ष वार्षिक वृत्त देते हुए बताया कि मैं स्वयं अक्टूबर 2025 से पुलिस अधीक्षक सक्ती के पद पर पदस्थ हुआ हूँ। तथा मैंने पुलिस अधीक्षक सक्ती का पदभार ग्रहण करने पश्चात गर्व के अंतिम दो माह में संगित अपराधो का तेजी से निराकरण करने का प्रयास किया है एवं जिले के लंबित अपराध की संख्या में उल्लेखनीय कगी आयी हैं। विगत् वर्ष 2025 में सक्ती जिले में कुल 2437 अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें से वर्ष के अंत में मात्र 274 अपराध लंबित रहा है, इस प्रकार लंबित्त अपराध का प्रत्तिशत सिर्फ 11 प्रतिशत है जो कि राक्ती पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसी प्रकार लगभग 6 प्रतिशत ही तैयार अभियोग पत्र लंबित रहा है।वर्ष 2024 की तुलना में हत्या जैसे अपराध की दर में कोई अंतर नहीं आया है, यद्यपि वर्ष 2023 की तुलना में हत्या के अपराध में कमी आबी है। नाबालिग बच्चों के अपहरण संबंधी अपराध की दर भी विगतु बर्ष जैसे ही रही है, वर्ष 2024 में अपहरण संबंधी कुल 112 नामलें दर्ज हुए थे, वर्ष 2025 में 113 मामले दर्ज हुए हैं। लूट जैसे गंभीर अपराध की दर में कमी आयी हैं, वर्ष 2024 में लूट के 06 मामले दर्ज थे, चर्ष 2025 में लूट के सिर्फ 02 मामला दर्ज है। इसी प्रकार चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों में भी उल्लेखनीय कमी आयी है, वर्ष 2024 में बोरी नकबजनी के कुल 217 अपराध की तुलना में वर्ष 2025 में 150 अपराध ही घटित हुए हैं। इसी प्रकार छल एवं धोखाधड़ी के अपराध में भी उल्लेखनीय कमी आयी हैं। इसी प्रकार बच्चो से संबंधित पॉक्सो एक्ट के अपराध की दर में भी वर्ष 2024 (34 अपराध) की तुलना में वर्ष 2025 (25 अपराध) में कमी आयी है,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 107, 116 (3) द.प्र.सं. / 126, 135 बीएनएसएस की कार्यवाही की संख्या में वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार अवैध शराब विक्री एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 की तुलना में अधिक अपराध दर्ज कर विवेचना पूर्ण कर न्यायालय पेश किया गया है।

नव पदस्थ एडिशनल एसपी एवं एसडीओ पुलिस भी हुए पत्रकारों से रूबरू

शक्ति जिले के नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं शक्ति एसडीओ पुलिस भुनेश्वरी पैंकरा ने भी पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे चर्चा की तथा एसडीओ पुलिस शक्ति मुनेश्वरी ने 8 जनवरी को ही शक्ति पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया तथा उन्होंने अपने शक्ति पुलिस अनु विभाग में भी पुलिस के कार्यों में और अधिक गति लाने की बात कही है

पत्रकारों के सम्मान में हुआ दोपहर भोज का आयोजन

8 जनवरी को पत्रकार वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा आगंतुक पत्रकार साथियों के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने भी दोपहर भोजन लिया तथा पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन का इस पहल के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने किया नव पदस्थ पुलिस अधिकारियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत

छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने 8 जनवरी को पत्रकार वार्ता के बाद शक्ति जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एडिशनल एसपी पंकज पटेल एवं एसडीओ पुलिस श्रीमती भुवनेश्वरी को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया तथा नव वर्ष की बधाई भी दी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button