पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के गृह ग्राम नगरदा में अटल जी की जन्म जयंती को मनाया गया सुशासन दिवस के रूप में, डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा- अटल जी ने किया छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण, बासिन में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी पहुंचे पूर्व विधायक साहू





पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के गृह ग्राम नगरदा में अटल जी की जन्म जयंती को मनाया गया सुशासन दिवस के रूप में, डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा- अटल जी ने किया छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरदा में 25 दिसंबर को भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वी जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित विनम्र श्रद्धांजलि दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ साहू ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा योगदान हमारा छत्तीसगढ़ राज्य है ,दूसरा बड़ा योगदान हमारे ग्रामीण क्षेत्रों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ना, तीसरा देश का स्वाभिमान, गौरव, सामर्थ्य एवं परमाणु संपन्न देश के रुप में पोखरण में परमाणु शक्ति संपन्न देश होने एहसास दुनिया को बतलाया, चौथा किसानों के सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पांचवा देश के महानगरों को जोड़ने हेतु स्वर्णिम चतुर्भुज योजना निकालकर देश के विकास में अतुल्य योगदान दिया।
इस मौके पर सरपंच बॉम्बे लाल यादव,सोसायटी अध्यक्ष गोपाल जयसवाल , वरिष्ठ नेता चंद्रमणि बैस ,मण्डल महामंत्री श्रीमती सुलोचना प्रजापति, ऋषी श्रीवास, विजेंद्र कंवर,धरम कंवर, दिनेश राठौर,तुलेश साहू,केशव पटेल, लक्ष्मी नारायण कंवर, रामेश्वर कंवर, विजय कंवर, इतवारी कंवर, बेदू राम कंवर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बासिन में आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू
25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर बासीन गांव में आयोजित कार्यक्रम में शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू शामिल हुए, इस दौरान काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे तो वहीं अटल जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई तथा इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन था हमने कहा कि अटल जी का प्रखर व्यक्तित्व आज हम सबके लिए प्रेरणादाई है, एवं अटल जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर हम सभी को बड़ी सौगात दी, इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर चांपा जिले के सदस्य सुरेश जायसवाल,बाराद्वार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष राठौर सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे





