सरकार के सफलतम 2 वर्ष- जांजगीर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नड्डा का मुख्यमंत्री साय ने किया वेलकम,नड्डा बोले- जांजगीर मेरे लिए पुराना शहर,नारायण चंदेल के कार्यालय में बैठकर चाय पी थी मैंने, कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब




जांजगीर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नड्डा का मुख्यमंत्री साय ने किया वेलकम,नड्डा बोले- जांजगीर मेरे लिए पुराना शहर,नारायण चंदेल के कार्यालय में बैठकर चाय पी थी मैंने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर जांजगीर-जांपा जिला पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आत्मीय स्वागत किया। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस ग्राउंड में जनादेश परब छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल ‘निरंतर सेवा, निरंतर विकास’ को लेकर सभा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। गजमाला से केंद्रीय मंत्री नड्डा, मुख्यमंत्री साय सहित बीजेपी नेताओं का स्वागत किया गया। वहीं पीएम आवास के हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया।मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया गया। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई, जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया,जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाइन आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी. नड्डा ने सम्बोधित किया। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा तथा अन्य कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन विभाग सहित राज्य के समग्र विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई,जनादेश परब में सरकार के दो वर्षों की निरंतर सेवा और निरंतर विकास की झलक विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए आकर्षक प्रदर्शनी में देखने को मिली,प्रदर्शनी में पीएम सूर्यघर योजना तथा योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इसी तरह किसान सम्मान निधि, हितग्राही मूलक योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे किसान सीधे लाभऔर प्रक्रियाओं को समझ सकें। इसके अलावा प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन, सुपोषण अभियान एवं बाल कल्याण योजनाओं, सिंचाई योजनाओं और जल प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाने के लिये एक मॉडल देखने को मिला।








