दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत, पंचतत्व में विलीन हो गए धरम जी, पीएम मोदी सहित पूरी दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि


दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 89 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर का निधन हो गया है. जिसकी पुष्टि खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर दी है. एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के अलावा कई एक्टर्स पहुंचे हुए थे. अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, अनिल कपूर समेत कई एक्टर्स विले पार्ले में दिखाई दिए. हालांकि, एक्टर का अंतिम संस्कार हो चुका है.
PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत,पंचतत्व में विलीन धर्मेंद्र, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. 89 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. कई दिनों से एक्टर का घर पर ही इलाज चल रहा था. लेकिन सोमवार को अचानक घर में हलचल तेज हो गई और एंबुलेंस को विले पार्ले की तरफ ले जा गया. इसी बीच करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि की. जिसके बाद एक-एक कर कई बॉलीवुड एक्टर्स ने श्मशान घाट पहुंचकर ही-मैन को अंतिम विदाई दी. अंतिम संस्कार के बाद देओल परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड एक्टर्स भी श्मशान घाट से निकल चुके हैं. साथ ही जो नहीं पहुंच सके, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही धर्मेंद्र को याद किया है
दीपिका-रणवीर ने दी ही-मैन को श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. दोनों विले पार्ले से साथ में निकलते हुए दिखाई दिए.
सनी,बॉबी के साथ मेरी दुआएं: संजय दत्त
संजय दत्त ने भी आखिरी विदाई देने के बाद ही-मैन को इस तरह याद किया. वो लिखते हैं- कुछ लोग सिर्फ़ आपकी ज़िंदगी में काम नहीं करते वो आपके दिल में रहते हैं. धरम जी उनमें से एक थे. यह एक ऐसा खालीपन है जिसे बताया नहीं जा सकता. मेरी दुआएं सनी, बॉबी और पूरे परिवार के साथ हैं
धर्मेंद्र को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी ने अभिनेता धर्मेंद्र क निधन पर दुख जताया है. वो लिखते हैं- महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा,धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं,महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा।
आप मेरे हीरो थे और हमेशा रहेंगे: मनोज मुंतशिर
वहीं, मनोज मुंतशिर ने भी धर्मेंद्र पाजी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. जो एक सिंगिंग शो का है. वो लिखते हैं- आसमान को अपनी चमक के लिए एक बड़ा सितारा चाहिए था, शायद इसीलिए ईश्वर ने आपको अपने श्री चरणों में बुला लिया. दिलों में धड़कते और आसमानों पे चमकते रहिए धरम जी. फिर मिलेंगे.आसमान को अपनी चमक के लिए एक बड़ा सितारा चाहिए था,शायद इसीलिए ईश्वर ने आपको अपने श्री चरणों में बुला लिया,7 साल का था मैं जब शोले देखी थी,तभी से आप मेरे हीरो थे और हमेशा रहेंगे.पर्दे पर आप जितने सख़्त और फ़ौलादी थे,मिल के पता चला अंदर से उतने ही नाज़ुक और शायराना!
दूसरी बार पिता को खो दिया: कपिल शर्मा
वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी धरम पाजी को अलविदा कहा. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा आपका जाना बहुत ही दुखदायी है , ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है. आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा. कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था. हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे. ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें,अलविदा धर्म पाजी, आपका जाना बहुत ही दुखदायी है , ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है ।आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा । कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था
अक्षय कुमार ने ही-मैन को ऐसे दी श्रद्धांजलि
अक्षय कुमार दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक्टर के लिए एक पोस्ट लिखकर तस्वीर शेयर की है. वो लिखते हैं- धर्मेंद्र जी ऐसे हीरो थे जो हर लड़का बड़े होकर बनना चाहता था हमारी इंडस्ट्री के ओरिजिनल ही-मैन.पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद. आप अपनी फिल्मों और आपके फैलाए गए प्यार के ज़रिए ज़िंदा रहेंगे. ओम शांत
पंचतत्व में विलीन हुए बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का विले पार्ले में अंतिम संस्कार कर दिया गया है. जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल भी श्मशान घाट से निकल गईं. दरअसल उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए अनिल कपूर भी श्मशान घाट पहुंचे हुए थे.



