27 सितंबर को शक्ति के शुभम ग्रीन्स में हुआ पंखिड़ा नाइट, जिला पुलिस प्रशासन की सजगता से एक कदम जागरूकता की ओर सुरक्षा को लेकर भी चला विशेष अभियान, एसपी मैडम के निर्देशन में हेलमेट को लेकर किया गया जागरूक, चीफ गेस्ट रहे श्यामसुंदर अग्रवाल




27 सितंबर को शक्ति के शुभम ग्रीन्स में हुआ पंखिड़ा नाइट, जिला पुलिस प्रशासन की सजगता से एक कदम जागरूकता की ओर सुरक्षा को लेकर भी चला विशेष अभियान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-शक्ति शहर के शुभम ग्रीन्स में 27 सितंबर की रात्रि पंखिड़ा नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा को लेकर एक कदम जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा इस आयोजन में एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तो वहीं यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों की उपस्थिति में आगंतुक लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां शहर के लोगों को भी बड़े महानगरों की तरह कार्यक्रम देखने का अवसर मिलता है तो वही मैं पूरे आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं
वही कार्यक्रम में पंखिड़ा नाइट आयोजन समिति के सदस्यों ने बड़े ही उत्साह के साथ पूरे कार्यक्रम को आयोजित किया था तथा भारी बारिश के बावजूद लोग कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे एवं आगंतुको के सम्मान में जहां डिनर एवं विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन भी थे तो वहीं ईशा ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर बहुत ही सुंदर एंकरिंग की, कार्यक्रम को सफल बनाने में पंखिड़ा नाइट आयोजन समिति के सभी ऊर्जावान साथियों का योगदान रहा तो वही गुजराती रास थीम सहित विभिन्न प्रकार के आयोजन इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे वहीं आयोजन समिति ने सभी आगंतुक नागरिकों का आभार व्यक्त किया, साथ ही पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन में भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तथा पुलिस प्रशासन द्वारा एक कदम जागरूकता की ओर चलाए गए सुरक्षा अभियान की भी लोगों ने काफी प्रशंसा की




