17 सितंबर को पीएम मोदी जी के जन्मदिन से भाजपा नगर मंडल शक्ति करेगी सेवा पखवाड़े की शुरुआत, 15 दिनों तक बूथ स्तर पर होंगे रचनात्मक कार्य, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी, जिला भाजपा द्वारा भी होगा सृंखलाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन, शहर में अब फिर से नजर आएंगे मोदी टी स्टॉल

17 सितंबर को पीएम मोदी जी के जन्मदिन से भाजपा नगर मंडल शक्ति करेगी सेवा पखवाड़े की शुरुआत, 15 दिनों तक बूथ स्तर पर होंगे रचनात्मक कार्य, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी, जिला भाजपा द्वारा भी होगा सृंखलाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन, शहर में अब फिर से नजर आएंगे मोदी टी स्टॉल kshititech
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

17 सितंबर को पीएम मोदी जी के जन्मदिन से भाजपा नगर मंडल शक्ति करेगी सेवा पखवाड़े की शुरुआत, 15 दिनों तक बूथ स्तर पर होंगे रचनात्मक कार्य, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी, जिला भाजपा द्वारा भी होगा सृंखलाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन, शहर में अब फिर से नजर आएंगे मोदी टी स्टॉल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती तक सेवा पखवाड़े के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पोलिंग बूथ स्तर पर किया जाएगा, इसके लिए भाजपा नगर मंडल शक्ति ने बैठकों का आयोजन कर अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है,एवं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पार्टी के जिम्मेदार सदस्यों को प्रमुख पदाधिकारी की जवाबदारी भी दी गई है, भाजपा नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सुबह 9 बजे सक्ती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को फल एवं बिस्किट वितरण,सुबह10 बजे दृष्टि बाधित विशेष कसेर पारा में विद्यार्थियों को फल वितरण किया जाएगा

जिला भाजपा शक्ति द्वारा भी होगा सेवा पखवाड़े का कार्यक्रम

17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी जिला शक्ति द्वारा भी सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया जा रहा है,तथा इस दिन सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है एवं दोपहर 12 बजे हसौद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होंगा,साथ ही सक्ती जिले के सभी 15 मंडल मुख्यालयों में मोदी टी स्टॉल का आयोजन तथा शाम 6 बजे सक्ती स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में पूजा- अर्चना कर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया जाएगा।सक्ति के भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने सभी कार्यक्रमों में भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बढ़ चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading