चंदेल जी की सक्रियता- इंदौर से आज वापस लौटेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, मध्य प्रदेश दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से करी चंदेल जी ने मुलाकात

चंदेल जी की सक्रियता- इंदौर से आज वापस लौटेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, मध्य प्रदेश दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से करी चंदेल जी ने मुलाकात kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

इंदौर से आज वापस लौटेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, मध्य प्रदेश दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से करी चंदेल जी ने मुलाकात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश के इंदौर दौरे से हवाई जहाज द्वारा आज वापस आयेंगे। श्री चंदेल 14 सितम्बर को इंदौर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा मां नर्मदा का परिक्रमा किया गया था उस परिक्रमा के उपर उन्होंने एक पुस्तक लिखी थी उसी पुस्तक का विमोचन आज 14 सितम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्यनीय सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत जी द्वारा किया गया। इस गरिमायी व भव्य परिक्रमा के विमोचन समारोह में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक वरिष्ठ राजनेता, शिक्षाविद, संत, महात्मा, केन्द्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित देश के वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल इस कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर गए थे। उन्होंने इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष श्रीमती सुमिंत्रा महाजन सहित देश व प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेट किया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading