विरोध का अभूतपूर्व जुनून- मोदी की गारंटी को खोजने निकले शक्ति जिले के NHM स्वास्थ्य कर्मचारी, नोटिस मिलने पर बौखलाए एनएचएम कर्मचारियों ने कहा- अब नहीं चलेगी सरकार की वादा खिलाफी, सरकार पर लगाए बड़े आरोप, कहा संवाद से बचना चाह रही है सरकार

एनएचएम कर्मचारियों की 2 सितंबर को अग्रसेन चौक में आयोजित रैली

विरोध का अभूतपूर्व जुनून- मोदी की गारंटी को खोजने निकले शक्ति जिले के NHM स्वास्थ्य कर्मचारी, नोटिस मिलने पर बौखलाए एनएचएम कर्मचारियों ने कहा- अब नहीं चलेगी सरकार की वादा खिलाफी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले में NHM स्वास्थ्य कर्मचारियो की हड़ताल खत्म होते नजर नहीं आ रही है, राज्य शासन एवं शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस को लेकर संघ बौखला गया है, एवं संघ ने 2 सितंबर को शक्ति शहर की सड़कों पर रैली निकालकर मोदी की गारंटी को खोजने का काम किया, जिला सक्ति के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 16वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे।कलेक्टर कार्यालय जेठा के सामने कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। नोटिस मिलने पर कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि “वादाखिलाफी अब नहीं चलेगी,दोपहर 2 बजे अग्रसेन चौक से “मोदी की गारंटी खोज अभियान रैली” निकाली गई। कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से घर-घर और दुकानों तक पर्चे पहुँचाकर जनता को बताया कि चुनावी घोषणा पत्र में सरकार ने नियमितीकरण और 27% लाभ देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे भुला दिया गया।कर्मचारियों ने दो टूक कहा है की संवाद से भागना सरकार की विफलता है।जब तक दस सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।इसी दौरान अग्रसेन चौक में अधिवक्तता दिगंबर चौबे समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को जल्द से जल्द उन्हें पूरा करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपनी गारंटी पूरी नहीं की तो वे स्वयं भी हड़ताली कर्मचारियों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading