*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

2 सितंबर को पुलिस थाना शक्ति में होगी शांति समिति की बैठक,जैजैपुर पुलिस ने अवैध पशु परिवहन एवं शराब जब्त कर दो अलग-अलग मामले किए दर्ज, जैजैपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक जी एस राजपूत की कार्रवाई

2 सितंबर को पुलिस थाना शक्ति में होगी शांति समिति की बैठक,जैजैपुर पुलिस ने अवैध पशु परिवहन एवं शराब जब्त कर दो अलग-अलग मामले किए दर्ज, जैजैपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक जी एस राजपूत की कार्रवाई kshititech

2 सितंबर को पुलिस थाना शक्ति में होगी शांति समिति की बैठक,जैजैपुर पुलिस ने अवैध पशु परिवहन एवं शराब जब्त कर दो अलग-अलग मामले किए दर्ज, जैजैपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक जी एस राजपूत की कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-पुलिस थाना शक्ति में 2 सितंबर दिन- मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से आगामी गणेश विसर्जन एवं मुस्लिम समाज के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया है, पुलिस थाना शक्ति के थाना प्रभारी लखन पटेल ने समस्त सम्माननीय जन प्रतिनिधि गण,मीडिया के साथी, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों के प्रमुखों को इस बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है

पुलिस थाना जैजैपुर ने किया अवैध पशु परिवहन का मामला दर्ज

सक्ती-थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0 में थाना जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में मवेशियों को क्रुरतापूर्वक परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है,मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सारसडोल मालखरौदा का ईश्वर चन्द्रा पिता रघुवर चन्द्रा नामक व्यक्ति बाजार के पास ग्राम कचंदा में परिवहन करने के उद्देश्य से अपने महिन्द्रा पीकप क्रमांक CG 11 AW 8717 में अवैध रूप से मवेशियों को भर रहा है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा (भापुसे),पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे) , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा मवेशियों को क्रुरतापूर्वक परिवहन करने वाले आरोपी के विरूद्व त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश देने पर तत्‍काल टिम गठित कर तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु हमराह आर0 192, 243, 85, 295, 234 गवाह 01. संजय चन्द्रा पिता देवनारायण चन्द्रा उम्र 33 साल साकिन जैजैपुर, 02. रंजित सिंह सिदार पिता स्व0 रूपसिंह सिदार उम्र 34 साल निवासी भालूडेरा थाना सक्ती जिला सक्ती को तलब कर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया एवं धारा 179 भा0ना0सु0सं0 का नोटिस तामिल कर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को लेकर शास0 वाहन बोलेरो क्रमांक CG 03 A 0218 से बाजार के पास ग्राम कचंदा पहुंचा वहां एक सफेद रंग की महिन्द्रा पीकप वाहन क्रमांक CG 11 AW 8717 में बिना चारा पानी व्यवस्था के क्रुरतापूर्वक 02 नग मवेशियों को पीकप के डाला और रस्सी से बांधकर भरा एक व्यक्ति मिला जो नाम पता पूछने पर अपना नाम ईश्वर चन्द्रा पिता रघुवर चन्द्रा उम्र 30 साल साकिन सारसडोल थाना मालखरौदा जिला सक्ती का रहने वाला बताया जिसे मवेशी को पीकप में भरने के संबंध में धारा 94 भा0ना0सु0सं0 का नोटिस देकर कागजात पेश करने दिया जो नोटिस के जवाब में उक्त मवेशियों को वाहन में भरकर परिवहन करने के संबंध में कोई वैध कागजात नही होना लिखित में देने पर आरोपी ईश्वर चन्द्रा के कब्जे से 02 नग मवेशी अलग-अलग हुलिया व उम्र के किमती 9500 रूपये तथा परिवहन करने में प्रयुक्त एक सफेद रंग की पुरानी इस्तेमाली महिन्द्रा पीकप वाहन क्रमांक CG 11 AW 8717 किमती लगभग 250000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्ज़ा पुलिस लिया गया आरोपी ईश्वर चन्द्रा का कृत्य अपराध धारा 4, 10 छ0ग0 कृशक पशु परिरक्षण अधि0 2004, 11 पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधि0 1960 के तहतअपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 243/2025 धारा 4, 10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि0 एवं 2004, की धारा 11 पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम कायम कर आरोपी को धारा 35 बी0एन0एस0एस0 का नोटिस दिया गया जो विवेचना में सहयोग नही करने लि‍खित मे देने पर उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, आर. क्र. 192 मनोज लहरे, आर.क्र 243 रामकुमार उरांव, आर.क्र.85 चंदू लाल सिदार, आर.क्र. 295 गोविन्द पटेल व आर. क्र. 234 जय प्रकाश उरांव का विशेष योगदान रहा

जैजैपुर पुलिस थाना में अवैध शराब का मामला दर्ज

सक्ती-थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0 में अपराध क्रमांक 244/25, 245/25,धारा 34(2)आबकारी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है,थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे) , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.09.2025 को मुखबीर सूचना पर दो अलग-अलग जगहों पर शराब रेड कार्यवाही किया गया जो (01) महेन्द्र बघेल पिता गनेश राम बघेल उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं0 07 मुक्ता थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0) को घर के सामने तालाब पार मे अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 02 पीले रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जेरिकेन अंदर भरी हुई करीबन 05-05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक पीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जेरिकेन अंदर भरी हुई करीबन 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 13 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1300 रूपये व (02) सोना खुंटे पति उत्तरा कुमार खुंटे उम्र 36 साल निवासी जर्वे थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0) को अपने घर के सामने बाहर गली में मे अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपिया के कब्जे से से 01 पीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जेरिकेन अंदर भरी हुई करीबन 05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक हरे रंग के 02 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के बाटल अंदर भरी हुई करीबन 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 700 रूपये को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है उक्त दोनो आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दोनो आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया दोनो आरोपी का जेल वारंट बनने से दोनो आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, प्र. आर. 08 लक्ष्मीनारायण कंवर, प्र.आर. 10 अनुप खलखो, आर. क्र. 85 चंदू लाल सिदार, आर. क्र. 264 रामकुमार उरांव, आर.क्र. 202 मनोज खटर्जी, आर.क्र. 295 गोविन्द पटेल, आर.क्र. 192 मनोज लहरे, आर.क्र. 367 संतोष दास मानिकपुरी, आर.क्र. 219 संजय सोनवानी व म. आर. 393 पूजा सिदार का विशेष योगदान रहा

2 सितंबर को पुलिस थाना शक्ति में होगी शांति समिति की बैठक,जैजैपुर पुलिस ने अवैध पशु परिवहन एवं शराब जब्त कर दो अलग-अलग मामले किए दर्ज, जैजैपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक जी एस राजपूत की कार्रवाई kshititech

जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी
2 सितंबर को पुलिस थाना शक्ति में होगी शांति समिति की बैठक,जैजैपुर पुलिस ने अवैध पशु परिवहन एवं शराब जब्त कर दो अलग-अलग मामले किए दर्ज, जैजैपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक जी एस राजपूत की कार्रवाई kshititech
जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button