4 अगस्त को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं दीदी प्रज्ञा भारती का होगा तुर्री धाम आगमन, दर्शन पश्चात जोबा आश्रम में आयोजित है रुद्राभिषेक का कार्यक्रम, धर्म सेवा जिला शक्ति ने किया है आयोजन

अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

4 अगस्त को प्रबल प्रताप जूदेव एवं दीदी प्रज्ञा भारती का होगा तुर्री धाम आगमन, दर्शन पश्चात जोबा आश्रम में आयोजित है रुद्राभिषेक का कार्यक्रम, धर्म सेवा जिला शक्ति ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- धर्म सेना जिला शक्ति द्वारा आगामी 4 अगस्त को शक्ति विकासखंड के जोबा आश्रम में रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए धर्म सेवा जिला शक्ति के सक्रिय कार्यकर्ता रूपेंद्र गबेल ने बताया कि 4 अगस्त के कार्यक्रम में प्रमुख अभ्यागत के रूप में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव एवं राष्ट्रीय कथा वाचिका दीदी प्रज्ञा भारती प्रमुख रूप से शामिल होंगे, तथा उपरोक्त अतिथिगण प्रातः 10:00 बजे तुर्री धाम पहुंचेंगे जहां बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन के पश्चात सुबह 11:00 तुर्रीधाम मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से चर्चा कर 11:30 बजे जोबा आश्रम पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत सम्मान के साथ ही मंचीय कार्यक्रम होगा, एवं दोपहर 1:00 बजे से रुद्राभिषेक तथा पूजन कार्यक्रम एवं दोपहर 2:00 बजे से भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर धर्म सेना जिला शक्ति ने सभी कार्यकर्ता बंधुओ, धर्म प्रेमियों को शामिल होने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading