*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

रायपुर के माल गैरेज संचालकों ने हाथ किए खड़े, सूचना जारी कर कहां- बिना बिल व्यापारियों का माल बुक नहीं होगा ट्रांसपोर्ट में,छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ ने भी जारी की सूचना, आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर व्यापारियों के लिए खड़ी हुई बड़ी परेशानियां

रायपुर के माल गैरेज संचालकों ने हाथ किए खड़े, सूचना जारी कर कहां- बिना बिल व्यापारियों का माल बुक नहीं होगा ट्रांसपोर्ट में,छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ ने भी जारी की सूचना, आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर व्यापारियों के लिए खड़ी हुई बड़ी परेशानियां kshititech

रायपुर के माल गैरेज संचालकों ने हाथ किए खड़े, सूचना जारी कर कहां- बिना बिल व्यापारियों का माल बुक नहीं होगा ट्रांसपोर्ट में,छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ ने भी जारी की सूचना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन जीएसटी विभाग के निर्देशानुसार किये जा रहे सघन जांच अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष आसिफ मेमन एवं महामंत्री कमल किशोर गोलछा ने सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों के लिए यह सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा है कि जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही चेकिंग के चलते गैरेज संचालकों द्वारा बिना बिल किसी भी प्रकार की माल की बुकिंग नहीं की जाएगी, अतः कोई भी छोटा बड़ा व्यापारी अपने किसी भी प्रकार के माल को रायपुर से अन्यत्र किसी भी स्थान पर भेजने के लिए बिल के साथ ही माल भेजें, अन्यथा माल गेरेज संचालक द्वारा नहीं लिया जाएगा

ज्ञात हो की राजधानी रायपुर से छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में अनेकों प्रकार के समान प्रतिदिन सैकड़ो छोटे-बड़े वाहनों के माध्यम से भेजे जाते हैं, तथा वर्तमान समय में रायपुर में GST विभाग की चेकिंग के चलते गैरेज संचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,जिसके चलते गेरेज संचालकों ने हाथ खड़े करते हुए स्पष्ट रूप से व्यापारियों के लिए यह सूचना जारी कर दी है कि वे बिल के साथ ही माल भेजें अन्यथा माल की बुकिंग नही होंगी

उल्लेखित हो की राजधानी रायपुर से प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में जाने वाले सामानों में व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों का भी समान होता है तथा बिल की इस अनिवार्यता के चलते जहां व्यापारियों को भी प्रारंभिक चरण में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं आम नागरिकों को भी अब अपना सामान भेजने के लिए बिल लगाना जरूरी हो जाएगा, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में जीएसटी विभाग द्वारा विगत कई महीनो से निरंतर अपना राजस्व बढ़ाने के लिए ऐसी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, तथा रायपुर के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी विभाग द्वारा लगातार गाड़ियों के माध्यम से आने वाले सामानों को रोक कर पूछताछ की जाती है, तथा विभाग की यह कार्रवाई कब तक चलेगी यह तो कोई नहीं जानता किंतु आने वाले रक्षाबंधन एवं त्योहारी सीजन को लेकर जीएसटी विभाग की कार्यवाही से व्यापारियों के लिए परेशानियां खड़ी हो गई है,ज्ञात हो कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव सरकार की संपन्न कैबिनेट की बैठक में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं जीएसटी विभाग के अधिकारियों को इस बात को लेकर निर्देश दिया था कि वे राजस्व प्राप्ति के लिए तत्परता के साथ कार्य करें

Back to top button