स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने जुटी CMHO मैडम- शक्ति जिले की हेल्थ डिपार्टमेंट की मुखिया पूजा ने ली विकासखंड हेल्थ ऑफिसर्स की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए निर्देश,कहा आयुष्मान कार्ड बनाने लाये तेजी, शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब के निर्देशन में शक्ति जिला स्वास्थ्य सुविधाओं में है प्रदेश में अग्रणी, सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण भी किया सीएमएचओ मैडम ने



शक्ति जिले की हेल्थ डिपार्टमेंट की मुखिया पूजा ने ली विकासखंड हेल्थ ऑफिसर्स की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए निर्देश,कहा आयुष्मान कार्ड बनाने लाये तेजी, शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब के निर्देशन में शक्ति जिला स्वास्थ्य सुविधाओं में है प्रदेश में अग्रणी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति जिला स्वास्थ्य विभाग की नव पदस्थ मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने शक्ति जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपनी पदस्थापना के बाद से ही निरंतर प्रत्येक विकासखंडों में स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारियों की बैठके लेकर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में पहल कर रही हैं, तथा इसी श्रृंखला में ब्लॉक डभरा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई,जिसमे आयुष्मान कार्ड एवं 70+ और अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड निर्माण में प्रगति पर विशेष जोर दिया गया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम सुश्री कीर्ति बड़ा के नेतृत्व में ब्लॉक डभरा में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति एवं चुनौतियों पर आधारित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई,इस बैठक में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती रुकमणि चौहान, ब्लॉक ईपिडेमियोलॉजिस्ट पुरेंद्र राठिया, सुपरवाइजर, समस्त RHO (Male & Female), CHO, 2 ANM, JSA सहित स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समुदाय तक स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम भावना से कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान शक्ति जिले की सीएमएचओ श्रीमती डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने कहा कि पूरे विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को सभी अधिकारी कर्मचारी बेहतर बनाएं एवं अस्पताल में आने वाले मरीजों को छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग की मंशानुरूप समस्त स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके इस दिशा में सभी कार्य करें एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी



