सरकार के खिलाफ बजेगा बिगुल- कल 5 जुलाई को CM हाउस का घेराव करेंगे नावयुक्त अधिकारी, कर्मचारी संघ के सदस्य, शक्ति जिले के अध्यक्ष विकास देवांगन ने दी जानकारी, जिले से भी सैकड़ो की संख्या में रायपुर पहुंचेंगे सदस्य, विकास ने कहा- कुंभकरणीय नींद से जगाएंगे हम शासन को

सरकार के खिलाफ बजेगा बिगुल- कल 5 जुलाई को CM हाउस का घेराव करेंगे नावयुक्त अधिकारी, कर्मचारी संघ के सदस्य, शक्ति जिले के अध्यक्ष विकास देवांगन ने दी जानकारी, जिले से भी सैकड़ो की संख्या में रायपुर पहुंचेंगे सदस्य, विकास ने कहा- कुंभकरणीय नींद से जगाएंगे हम शासन को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के नियमित नगरीय निकाय कर्मचारी अपनी तीन सूत्री न्याय उचित मांगों को लेकर कल 5 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी नगरीय निकाय कल्याण संघ के बैनर तले पूरे प्रदेश भर के नगरीय निकाय कर्मचारी राजधानी रायपुर नगर निगम बिल्डिंग व्हाइट हाउस के सामने स्थित उद्यान में एकत्रित होकर वहां से शासन विरुद्ध नारा लगाते हुए रैली के रूप में चलकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी व पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया कि घेराव और धरना प्रदर्शन को लेकर पूरी तैयारी हो गई है, पूरे प्रदेश के दुरदराज वनांचल क्षेत्र से भी कर्मचारी साथी एक दिन पूर्व बसों से अपने निवास स्थान से निकल गए हैं। आंदोलन, घेराव को स्थगित करने के लिए लगातार संचनालय और पुलिस प्रशासन का दबाव आ रहा है। इससे प्रतीत हो रहा है, कि प्रशासन आंदोलन को लेकर से डरी हुई है। प्रदेश के सभी श्रेष्ठ नेतृत्व पदाधिकारीयो के पास लगातार घेराव को रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है

नवयुक्त अधिकारी,कर्मचारी संघ शक्ति जिले के अध्यक्ष विकास देवांगन ने बताया कि 5 जुलाई को होने वाले घेराव को लेकर संघ के सदस्य आक्रोशित हैं एवं जब तक शासन अपने कुंभकरण नींद से नहीं जागेगी तब तक हमारा यह आंदोलन रुकने वाला नहीं। हमारी तीन सूत्री मांगे बहुत ही न्याय उचित और स्पष्ट है और ऐसी कोई भी मांग नहीं जिसे सरकार पूरा न कर सके। हमारी मांगे वही है जो अन्य विभाग के कर्मचारियों को सुविधा दी जाती है महीने की पहली तारीख को वेतन का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, और बरसों से एक ही पद पर कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करने यह तीनों महत्वपूर्ण मूलभूत मांगे किसी भी कर्मचारी के लिए अति आवश्यक है जिससे कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ समर्पित भाव से अपने कार्यों का निष्पादन करेगा। यह सिर्फ मांगे नहीं हमारा अधिकार है जो अन्य विभाग के शासकीय कर्मचारियों को भी दिया जा रहा है और हम भी इसे लेकर रहेंगे जब तक शासन कुंभकर्णी नींद से नहीं जागेगा और हमारी मांगे पूरी नहीं करेगा हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा चाहे प्रशासन हमारे ऊपर इतना भी दबाव क्यों न बना ले

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading