अवैध शराब को लेकर हसौद थाने की बड़ी कार्रवाई,10 लीटर कच्ची शराब के साथ थाना टीआई नरेंद्र यादव ने किया आरोपी को गिरफतार,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस सक्रिय, थाना क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण करने पुलिस मुखिया ने की है नरेंद्र यादव की विशेष तैनाती

अवैध शराब को लेकर हसौद थाने की बड़ी कार्रवाई,10 लीटर कच्ची शराब के साथ थाना टीआई नरेंद्र यादव ने किया आरोपी को गिरफतार,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस सक्रिय, थाना क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण करने पुलिस मुखिया ने की है नरेंद्र यादव की विशेष तैनाती kshititech
पुलिस थाना हसौद के नए टीआई नरेंद्र कुमार यादव
अवैध शराब को लेकर हसौद थाने की बड़ी कार्रवाई,10 लीटर कच्ची शराब के साथ थाना टीआई नरेंद्र यादव ने किया आरोपी को गिरफतार,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस सक्रिय, थाना क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण करने पुलिस मुखिया ने की है नरेंद्र यादव की विशेष तैनाती kshititech
पुलिस की गिरफ्त में अवैध कच्ची शराब रखने वाले आरोपी

अवैध शराब को लेकर हसौद थाने की बड़ी कार्रवाई,10 लीटर कच्ची शराब के साथ थाना टीआई नरेंद्र यादव ने किया आरोपी को गिरफतार,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस सक्रिय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले के अंतिम छोर हसौद में पुलिस प्रशासन अपराधों पर अंकुश लगाने जहां सक्रिय है, तो वही जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा- निर्देशन में पुलिस थाना हसौद के नव पदस्थ TI नरेंद्र कुमार यादव भी पूरी मुस्तैदी के साथ अवैध कारोबार पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, तथा जब से टीआई नरेंद्र कुमार यादव ने पदभार संभाला है तब से थाना क्षेत्र में गुंडे, बदमाशों तथा असामाजिक तत्व नजर नहीं आ रहे हैं,एवं इस थाना क्षेत्र में जहां टीआई नरेंद्र यादव निरंतर पेट्रोलिंग के माध्यम से आम जनता की सुरक्षा एवं पुरे थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस विभाग की मंशानुरूप जन जागरूकता की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं तथा पुलिस थाने के टीआई नरेंद्र यादव का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना की तत्काल जानकारी आम नागरिक पुलिस को दें, जिससे अविलंब पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में कार्रवाई कर सके

इसी श्रृंखला में थाना हसौद जिला सक्ती के अपराध क्रमांक 107/2025धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार किया गया है एवम हसौद पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) द्वारा हो रहे अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में दिनांक 22.06.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला की ग्राम झरप के दिनेश लहरे मरघट्टी बाउंड्रीवाल कें पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी दिनेश लहरे पिता अवधराम लहरे उम्र 35 साल साकिन झरप थाना हसौद जिला सक्ति (छ.ग.) के कब्जे से दो नग पीले रंग की 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन मे कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 22.06 2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हसौद निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में सउनि उपेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल, आरक्षक घनश्याम पांडेय, नारायण यादव का विशेष योगदान रहा

ज्ञात हो की इससे पूर्व भी टीआई नरेंद्र यादव पुलिस थाना डभरा में पदस्थ थे, जहां उन्होंने अपनी पदस्थापन में निरंतर अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने जहां सतत कार्य किया, तो वही उनकी सक्रियता एवं सजगता की पुलिस उच्चाधिकारी भी प्रशंसा करते थे, एवं टीआई नरेंद्र यादव ने डभरा थाने में पदस्थ रहते हुए पूर्व से चले आ रहे बड़े-बड़े लंबित मामलों के भी निराकरण में अपने पुलिस उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता अर्जित की, तो वहीं क्षेत्र की जनता भी उनकी व्यवहार कुशलता एवं आम जनता के प्रति सुरक्षा को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर उनका धन्यवाद ज्ञापित करती थी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading