*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सामाजिक कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट सोशल वर्कर 2025 के सम्मान से नवाजी गई कोरबा की भगवती अग्रवाल, अनेकों बार अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मानित हो चुकी है भगवती, प्रदेश में सामाजिक कार्यों के लिए सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में है भगवती की पहचान

सामाजिक कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट सोशल वर्कर 2025 के सम्मान से नवाजी गई कोरबा की भगवती अग्रवाल, अनेकों बार अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मानित हो चुकी है भगवती, प्रदेश में सामाजिक कार्यों के लिए सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में है भगवती की पहचान kshititech
राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से नवाजी गई कोरबा की श्रीमती भगवती अग्रवाल

सामाजिक कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट सोशल वर्कर 2025 के सम्मान से नवाजी गई कोरबा की भगवती अग्रवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विगत 5 दशकों से निरंतर समाज सेवा,रचनात्मक कार्य, जरूरतमंदों की सेवा सहित विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय रूप से कार्य करने वाली ऊर्जा नगरी कोरबा शहर की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती भगवती अग्रवाल को ग्लोबल आईकॉन अवार्ड जो की ज्ञानोदय फाउंडेशन कोटा राजस्थान द्वारा गवर्नमेंट आफ इंडिया भारत सरकार की ओर से आयोजित किया गया था,इसमें बेस्ट सोशल वर्कर 2025 के सम्मान से नवाजा गया, इस दौरान श्रीमती भगवती अग्रवाल को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तो वहीं आयोजक संस्था ने श्रीमती भगवती अग्रवाल द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की

साथ ही कहा कि आपके द्वारा पूरे राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों के माध्यम से जहां एक विशिष्ट पहचान आपने बनाई है, तो वहीं आपको सम्मानित करते हुए हम प्रफुल्लित हैं, ज्ञात हो कि श्रीमती भगवती अग्रवाल विगत 5 दशकों से निरंतर कोरबा शहर सहित पूरे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा, सामाजिक कार्य, रचनात्मक कार्य कर रही है, एवं कोविड काल में भी उनके द्वारा लोगों की सेवाएं की गई तथा विभिन्न संस्थाओं में वे अपना आर्थिक सहयोग देकर जनकल्याणकारी कार्यक्रमो को भी क्रियान्वित करने में अहम योगदान देती हैं, श्रीमती भगवती अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर महिलाओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते होने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Back to top button