सक्ती में चेक पोस्ट लगाकर अब होगी प्रभावी चेकिंग- शक्ति जिले में पुलिस के कार्यों में कसावट लाने एसपी मैडम की मैराथन बैठक, एक-एक बिंदुओं पर एसपी मैडम की पुलिस अधिकारियों से हुई चर्चा, शक्ति जिले में लगेगा बॉर्डर चेक पोस्ट,1 साल से लंबित मामलों पर पुलिस लेंगी संज्ञान

सक्ती में चेक पोस्ट लगाकर अब होगी प्रभावी चेकिंग- शक्ति जिले में पुलिस के कार्यों में कसावट लाने एसपी मैडम की मैराथन बैठक, एक-एक बिंदुओं पर एसपी मैडम की पुलिस अधिकारियों से हुई चर्चा, शक्ति जिले में लगेगा बॉर्डर चेक पोस्ट,1 साल से लंबित मामलों पर पुलिस लेंगी संज्ञान kshititech
शक्ति जिले की एसपी मैडम ने ली थाना प्रभारीयो की बैठक

चेक पोस्ट लगाकर अब होगी प्रभावी चेकिंग- शक्ति जिले में पुलिस के कार्यों में कसावट लाने एसपी मैडम की मैराथन बैठक, एक-एक बिंदुओं पर एसपी मैडम की पुलिस अधिकारियों से हुई चर्चा, शक्ति जिले में लगेगा बॉर्डर चेक पोस्ट,1 साल से लंबित मामलों पर पुलिस लेंगी संज्ञान

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले में पुलिस के कार्यों में कसावट लाने लगातार अपनी पद स्थापना के बाद से ही प्रयास किया है, तथा समय-समय पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस विभाग के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुखों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं, इसी श्रृंखला में 7 मार्च को अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक के सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियो की बैठक लेकर जिला में घटित एवं पूर्व से लंबित अपराध तथा बेसिक पुलिसिंग के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली गई,एवम बैठक में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, गुम बालक/बालिका, शिकायत के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया गया

जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को एक वर्ष से अधिक लंबित अपराध को निराकरण करने हेतु निर्देशित दिया गया,थाना क्षेत्र में लगातार अपराध घटित करने वालों को गुण्डा बदमाश की लिस्ट में लाकर कड़ाई से कार्यवाही करने निर्देशित दिया गया,थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सटटा पर कड़ाई से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया,चोरी, लूट, नक़बजनी, बाईक चोरी को गंभीरता से लेते हुये तत्काल ऐसे अपराध करने वालों पर पतासाजी कर अपराध निकाल हेतु निर्देशित किया गया।महिला संबंधी अपराध को गंभीरता पूर्वक लेते हुये तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया,थाना /चौकी प्रभारियों को दुर्घटना में कमी लाने हेतु दुर्घटना जन्य क्षेत्रो को चिन्हाकित करने, दुर्घटना होने पर संवेदनशीलता के साथ घायलों को बचाने का प्रयास करने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, भारी वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही करने एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम करने दिशा निर्देश दिया गया

जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विजीबल एवं बेसिक पुलिसिंग बीट प्रणाली, ग्रामो का भ्रमण, गस्त, पेट्रोलिंग करने, संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग करने शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में सक्ती पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम ‘‘संवाद’’ एवं खाकी किडस अभियान के तहत साइबर जागरूकता स्कूल, कॉलेज में करने हेतु निर्देशित किया गया,सक्ति जिला के बार्डर चेक पोस्ट लगाकर प्रभावी चेकिंग करने का निर्देशित दिया गया, होली त्यौहार को शांति पूर्ण कराने हेतु सभी राजपत्रित एवं थाना/चौकी प्रभारियों को बदमाश किस्म क़े लोगों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, होटल ढाबा चेकिंग करने, लगातार पेट्रोललिंग करने निर्देशित किया गया है,समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, जिला मुख्यालय DSP श्रीमती अंजली गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर/ डभरा सुमित गुप्ता तथा थाना/चौकी प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी, यातायात प्रभारी, रक्षित निरीक्षक उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading