शक्ति के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को विद्वान पंडित भोला शंकर तिवारी ने उनके निवास पर पहुंच कर दी बधाई, मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान

विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष को बधाई देते हुए
मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया श्याम सुंदर अग्रवाल का सम्मान
मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया श्याम सुंदर अग्रवाल का सम्मान

शक्ति के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को विद्वान पंडित भोला शंकर तिवारी ने उनके निवास पर पहुंच कर दी बधाई, मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष निर्वाचन में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शानदार वोटो से जीत दर्ज करने वाले श्यामसुंदर अग्रवाल को उनकी जीत पर 18 फरवरी को शक्ति अंचल के विद्वान पंडित एवं सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित भोलाशंकर तिवारी एवं श्री कृष्ण जी महाराज (तागा वाले) ने उनके निवास पर पहुंचकर उनकी जीत पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी, इस दौरान श्यामसुंदर अग्रवाल ने पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही इस दौरान पंडित भोलाशंकर तिवारी ने कहा कि आपकी इस जीत पर हम आपको बधाई देते हैं एवं आप एक कर्मठ जन सेवक के रूप में इस शहर के विकास में अपना योगदान दें

मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने भी किया नव निर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान

17 फरवरी को मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पदाधिकारी- सदस्यों ने श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय में पहुंचकर उनकी जीत पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनका सम्मान किया तथा कहा कि आपकी इस जीत से हम सब प्रसन्नचित हैं एवं आप सदैव शक्ति शहर के विकास के लिए अपना योगदान दें,इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के संरक्षक हरिओम अग्रवाल, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर, पूर्व अध्यक्ष मनीष कथूरिया, सुमित शर्मा, गजेंद्र गज्जू डालमिया, अनुराग जिंदल, राकेश अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल राजू, प्रकाश अग्रवाल दुल्हन साड़ी, सुमित अग्रवाल नारियल, अनिल सराफ सहित काफी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद रहे

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी भेजा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामना पत्र

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी 17 फरवरी को नगर पालिका शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामना पत्र प्रेषित किया है, इस पत्र में राजकुमार मित्तल ने कहा है कि अग्रवाल सभा अध्यक्ष रहते हुए आपके नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन से अग्रवाल समाज गौरवनित हुआ है एवं आप एक सक्रिय जन सेवक के रूप में अग्रकुल के गौरव हैं तथा आप शहर विकास के लिए इसी तरह से तेजी से काम करें हम सब आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं

वही नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष पद पर श्यामसुंदर अग्रवाल की जीत पर शहर सहित प्रदेश की विभिन्न सामाजिक,धार्मिक एवं अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उन्हें विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भेजा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामना पत्र
शिव बारात समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू एवं मनीष कथूरिया द्वारा किया गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत
श्याम सुंदर अग्रवाल की जीत पर उनके प्रशंसक एवं समर्थकों द्वारा प्रेषित शुभकामनाएं
श्याम सुंदर अग्रवाल की जीत पर उनके प्रशंसक एवं समर्थकों द्वारा प्रेषित शुभकामनाएं
15 फरवरी को अपनी जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए श्याम सुंदर अग्रवाल
श्याम सुंदर अग्रवाल की जीत पर उनके प्रशंसक एवं समर्थकों द्वारा प्रेषित शुभकामनाएं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading