पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारीयो की एसपी मैडम ने कहा- थानों में रखे साफ सफाई, रिकॉर्ड रहे अप टू डेट,करी मामलों की समीक्षा,जैजैपुर पुलिस ने छोटी सी बात पर हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक
शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक
जैजैपुर पुलिस ने किया हत्या के मामले के आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारीयो की बैठक, करी मामलों की समीक्षा,जैजैपुर पुलिस ने छोटी सी बात पर हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा अपने कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियो की बैठक लेकर वर्ष 2024 मे घटित एवं पूर्व से लंबित अपराध की समीक्षा की गई। थाना प्रभारियो को लंबित अपराधो का निराकरण करने का निर्देश दिया गया। जिले मे गतवर्ष हुई सड़क दुघर्टनाओ के प्रकरणो की थानावार समीक्षा की गई जिसमे 134 लोगो की मृत्यु हुई थी, जिसमे अधिकांश दो पहिया वाहन सवार व्यक्ति थे। इसी प्रकार पैदल चलने वालो व्यक्ति भी दुर्घटना की चपेट में आये है। दुघर्टनाओ पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ब्लैक स्पॉट का चिन्हित कर नेशनल एवं स्टेट हाईवे को हेलमेट जोन घोषित किया गया है तथा वर्ष 2025 मे सड़क दुघर्टनाओ पर प्रभावी नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस के साथ सभी थाना/चौकी प्रभारियो को नाका लगाकर समय बदल-बदलकर चेकिंग करने के निर्देश दिये गये। शराब पीकर/ओव्हर स्पीडिंग/बिना सीट बेल्ट/गलत दिशा/माल वाहक वाहन मे सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध भी समय समय पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। जिले मे संचालित स्कूलो के वाहन मे भी यदि क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठाकर ले जाते पाये जाने पर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही का निर्देश समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को दिया गया ताकि वर्ष 2025 मे जिले मे सड़क दुघर्टनाओ मे कमी लायी जा सके। जिले मे लंबित गुम नाबालिग बच्चो के मामलो की भी समीक्षा की गई तथा जिन बच्चो के बारे मे छत्तीसगढ़ के बाहर होने की जानकारी मिल रही है, उनके संबंध मे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत विभिन्न टीमो का गठन कर अलग-अगल स्थान मे बरामदगी हेतु टीम भेजने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियो को अपने थाना परिसर मे साफ सफाई रखने व थाना के रिकार्ड को अप टू डेट करने का निर्देश दिया गया। आज की बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित गुप्ता एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

मामूली सी बात पर हत्या करने वाले आरोपी को किया पुलिस में गिरफ्तार

सक्ति-थाना जैजैपुरजिला सक्ती छ.ग.के अंतर्गत मामुली विवाद पर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाना जैजैपुर टीम की त्वरित कार्यवाही हुई है,
नाम आरोपी – मनोज कुमार टंडन पिता पन्ना लाल टंडन उम्र 23 साल साकिन सलनी है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक मनोज कुमार टंडन पिता पन्ना लाल टंडन उम्र 23 साल साकिन सलनी का अपनी पत्नी मृतिका ममता कुमारी टंडन पति मनोज कुमार टंडन उम्र 21 साल ग्राम सलनी को मृत अवस्था में सीएचसी जैजैपुर उपचार हेतु लाया था डाक्टर द्वारा मृतिका को चेक कर उसके मृत्यु की सूचना मेमो के माध्यम से थाना जैजैपुर को प्राप्त हुआ। सूचना प्राप्त होने पर अस्पताली तहर्रीर पर मर्ग कायम किया जाकर पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति रमा पटेल (रा.पु.से.) मनीष कुवंर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती के द्वारा त्चरित कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर तथा मृतिका के नवविवाहिता एवं संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने से कार्यपालिक मजि0 की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही की गयी। मृतिका के शव का पीएम डाक्टर के टीम से कराया गया मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की होना लेख करने पर उक्त घटना की सूचनामर्ग जांच उपरांत वर्णित अपराध धारा का पंजीबध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान मृतिका के पति मनोज कुमार टंडन को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घरेलु पति पत्नी के बीच मामुली विवाद पर आवेश में आकर गमछा से अपनी पत्नी के गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया गया है। आरोपी के विरूध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने पर गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मेें थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading