धन्यवाद खिलावन जी- सेवा सहकारी समिति के छह अध्यक्षों ने किया पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू का आभार व्यक्त, पूर्व विधायक के निवास नगरदा पहुंचे नवनियुक्त अध्यक्ष, खिलावन ने कहा- विष्णु सरकार की किसानों की कल्याणकारी नीतियो का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं सभी समितियो के अध्यक्ष

धन्यवाद खिलावन जी- सेवा सहकारी समिति के छह अध्यक्षों ने किया पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू का आभार व्यक्त, पूर्व विधायक के निवास नगरदा पहुंचे नवनियुक्त अध्यक्ष, खिलावन ने कहा- विष्णु सरकार की किसानों की कल्याणकारी नीतियो का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं सभी समितियो के अध्यक्ष kshititech
पूर्व विधायक का धन्यवाद करने पहुंचे सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष गण

धन्यवाद खिलावन जी- सेवा सहकारी समिति के छह अध्यक्षों ने किया पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू का आभार व्यक्त, पूर्व विधायक के निवास नगरदा पहुंचे नवनियुक्त अध्यक्ष

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान में पूरे प्रदेश में सभी सेवा सहकारी समितियो में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है,इसी श्रृंखला में शक्ति जिले में भी विभिन्न सहकारी समितियो में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, सक्ती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल बाराद्वार के अंतर्गत सभी अध्यक्षों ने सक्ति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ खिलावन साहू से मिलकर उनका धन्यवाद व्यापित किया, इस दौरान भाजपा बाराद्वार मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष संतोष राठौर भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में नामांकित किये जाने पर सेवा सहकारी समिति बस्ती बाराद्वार अध्यक्ष प्रकाश साहू, नगरदा अध्यक्ष गोपाल जयसवाल, जर्वे अध्यक्ष रामदयाल सिदार ,खैरा अध्यक्ष लखन राठौर, पतेरापाली अध्यक्ष भुनेश्वर साहू ,डुमरपारा अध्यक्ष रूपा देवी जयपुर विधायक जी से मुलाकात की

इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने सभी नए अध्यक्षों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने आप सभी को अलग-अलग समितियो में अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, तथा आप अपनी- अपनी समितियो में छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप धान खरीदी का लाभ किसानों को दें एवं किसानों को समितियो में धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसकी चिंता करें

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading