अमित को मिली बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी–पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर बनाए गए कांग्रेस के जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के महामंत्री, अमित की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष, अमित ने कहा– शक्ति जिले में कांग्रेस के संगठन को और अधिक करेंगे मजबूत

अमित को मिली बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी--पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर बनाए गए कांग्रेस के जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के महामंत्री, अमित की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष, अमित ने कहा-- शक्ति जिले में कांग्रेस के संगठन को और अधिक करेंगे मजबूत kshititech
युवा नेता अमित राठौर बनाए गए जिला महामंत्री
अमित को मिली बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी--पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर बनाए गए कांग्रेस के जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के महामंत्री, अमित की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष, अमित ने कहा-- शक्ति जिले में कांग्रेस के संगठन को और अधिक करेंगे मजबूत kshititech
कांग्रेस ने करीब 36 जिले की कार्यकारिणी की घोषणा

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर बनाए गए कांग्रेस के जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के महामंत्री, अमित की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता एवं जनपद पंचायत सकती में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर किरारी को कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले की संयुक्त घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है, उपरोक्त दायित्व कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर अमित राठौर को दिया है, अमित राठौर की इस नियुक्ति पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अमित राठौर को बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

साथ ही कहा है कि अमित राठौर को कांग्रेस कमेटी में महामंत्री का दायित्व मिलने से कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा तथा अमित राठौर विगत वर्षों जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं, तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र में एक युवा कांग्रेस नेता के रूप में उनका काफी जनाधार है, तथा उनकी उनकी माता श्रीमती उषा राठौर भी जनपद पंचायत शक्ति की पूर्व में अध्यक्ष रह चुकी है, एवं उनका परिवार किरारी का एक प्रतिष्ठित राठौर परिवार है जो कि कांग्रेस की राजनीति में पूरे शक्ति विधानसभा क्षेत्र में एक अहम स्थान रखता है, वही अमित राठौर ने भी अपनी इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading