बिलासपुर शहर में बनेगी अरबो रुपए की लागत से नई फोर लेन रिंग रोड. शहर के अंदर के यातायात के दबाव को कम करने केंद्रीय मंत्री की पहल. करीब 900 करोड रुपए की लागत से होगा निर्माण

बिलासपुर शहर में बनेगी अरबो रुपए की लागत से नई फोर लेन रिंग रोड. शहर के अंदर के यातायात के दबाव को कम करने केंद्रीय मंत्री की पहल. करीब 900 करोड रुपए की लागत से होगा निर्माण kshititech
बिलासपुर शहर में बनेगी अरबो रुपए की लागत से नई फोर लेन रिंग रोड. शहर के अंदर के यातायात के दबाव को कम करने केंद्रीय मंत्री की पहल. करीब 900 करोड रुपए की लागत से होगा निर्माण kshititech

बिलासपुर शहर में बनेगी अरबो रुपए की लागत से नई फोर लेन रिंग रोड. शहर के अंदर के यातायात के दबाव को कम करने केंद्रीय मंत्री की पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केंद्र की मोदी सरकार के शहरी विकास मंत्री तोख़न साहू ने एक भेट वार्ता में बताया कि आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी से शिष्टाचार भेंट कर बिलासपुर की बहुप्रतीक्षित 4-लेन रिंग रोड परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की।बिलासपुर में बढ़ते यातायात दबाव एवं ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग ₹827.20 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना की स्वीकृति एवं निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। यह रिंग रोड NH-130, NH-130A और NH-49 को जोड़ते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाएगी, भारी वाहनों का दबाव कम करेगी तथाऔद्योगिक, व्यावसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।माननीय गडकरी जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने का भरोसा दिया। मुझे विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के साकार होने से बिलासपुर के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और शहर के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading