BIG BREKING-शक्ति से खरसिया जा रहे व्यापारी के कर्मचारी को अज्ञात चार युवकों ने मारा चाकू, मोटरसाइकिल लूटकर हो गए फरार, पुलिस जुटी मामले की तफ्तीश में

शक्ति से खरसिया जा रहे व्यापारी के कर्मचारी को अज्ञात चार युवकों ने मारा चाकू, मोटरसाइकिल लूटकर हो गए फरार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 7 मई की देर शाम शक्ति शहर के नवधा चौक में स्थित प्रतिष्ठित दुकान रानी सती ड्राई क्लीनर्स के संचालक पूनम चंद्र अग्रवाल खरसिया के कर्मचारी रवि सिदार जो की शक्ति के रानी सती ड्राई क्लीनर्स में संचालन का कार्य करता है, वह शाम करीब 7:00 बजे अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से शक्ति से खरसिया जा रहा था, तथा खरसिया शहर में पुलिस स्टेशन के ठीक पहले पुट्ठा फैक्ट्री राजीव नगर के पास मोटरसाइकिल पर सवार रवि सिदार को करीब चार अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर रोका तथा उस पर चाकू से हमला भी किया, एवं उसे धमकाने भी लगे, जिस पर रवि सिदार घायल हो गया एवं अज्ञात लुटेरे रवि सिदार की बाइक को लूटकर फरार हो गए हैं, तथा पूरे मामले की सूचना पुलिस थाना खरसिया में दी गई है, तथा खरसिया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है एवं घायल रवि सिदर के अनुसार उपरोक्त लुटेरे शक्ति के हो सकते हैं ऐसा अंदेशा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading