शक्ति के जिला देवांगन कल्याण समाज में की युवा इकाई जिला अध्यक्ष की नियुक्ति, समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद देवांगन द्वारा युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया सतीश देवांगन को, गोविंद ने कहा- शक्ति जिले में देवांगन समाज के संगठन को मजबूत करने युवाओं की रहेगी अहम भूमिका

जिला देवांगन कल्याण समाज के अध्यक्ष गोविंद देवांगन शक्ति
देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी के श्री चरणों में नमन
देवांगन युवा कल्याण समाज शक्ति जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश देवांगन

शक्ति के जिला देवांगन कल्याण समाज में की युवा इकाई जिला अध्यक्ष की नियुक्ति, समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद देवांगन द्वारा युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया सतीश देवांगन को, गोविंद ने कहा- शक्ति जिले में देवांगन समाज के संगठन को मजबूत करने युवाओं की रहेगी अहम भूमिका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले में जन सेवा, धार्मिक, रचनात्मक, सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाले जिला देवांगन कल्याण समाज के अध्यक्ष गोविंद देवांगन ने शक्ति जिले में समाज के संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला स्तर पर युवा इकाई का गठन करते हुए समाज के युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी है,उपरोक्त नई जिम्मेदारियो का पत्र जिला देवांगन कल्याण समाज शक्ति के सचिव उमेश देवांगन ने जिला अध्यक्ष गोविंद देवांगन की सहमति एवं स्वीकृति से जारी किया है

जिसमें सतीश देवांगन पिता मोतीलाल देवांगन को नया जिला अध्यक्ष जिला युवा देवांगन कल्याण समाज का नियुक्त किया गया है, साथ ही लक्ष्मण देवांगन पिता अर्जुन लाल देवांगन को जिला सचिव, लोकेंद्र देवांगन पिता हसत राम देवांगन को जिला कोषाध्यक्ष, डोमेन देवांगन पिता भुनेश्वर देवांगन को जिला उपाध्यक्ष एवम विजय देवांगन पिता रमेश देवांगन को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जिला देवांगन कल्याण समाज के अध्यक्ष गोविंद देवांगन ने कहा है की शक्ति जिले में देवांगन समाज निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, एवं विगत वर्षों में इस संगठन द्वारा जहां निरंतर कार्यक्रम किया जा रहे हैं, तो वहीं माता परमेश्वरी देवी की कृपा से समाज बंधुओ के हित के लिए भी यह संगठन सदैव तत्पर होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, वहीं शक्ति जिले में जिला देवांगन युवा कल्याण समाज के पदाधिकारीयो की नियुक्ति पर समाज बंधुओ ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

देवांगन युवा कल्याण समाज शक्ति जिले के नवनियुक्त जिला सचिव लक्ष्मण देवांगन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading