शक्ति शहर में धन्वंतरि मेडिकल चेकअप वेंन की मिल रही लोगों को सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष महंत के प्रयासों से स्वास्थ्य विभाग जगह-जगह कर रहा मेडिकल परीक्षण शिविर, 9 जून को भी लगा विशेष परीक्षण शिविर

9 जून को शक्ति शहर के बुधवारी बाजार वार्ड क्रमांक 6 में वैन द्वारा किया जा रहा निशुल्क चिकित्सा जांच
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ चरणदास महंत

शक्ति शहर में धन्वंतरि मेडिकल चेकअप वेंन की मिल रही लोगों को सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष महंत के प्रयासों से स्वास्थ्य विभाग जगह-जगह कर रहा मेडिकल परीक्षण शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में विगत वर्षों एक ऐतिहासिक पहल करते हुए धनवंतरी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ करते हुए आम जनता तथा जरूरतमंदों को कम दरों पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाने का कार्य प्रारंभ किया तथा प्रदेश के लगभग स्थानों पर मेडिकल स्टोर की शुरुआत हुई तथा अब छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश में धनवंतरी मेडिकल चेकअप वेन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के चिकित्सा जांच की सुविधा प्रारंभ की है, तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र में भी स्थानीय विधायक एवं विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 06 बुधवारी बाजार में 9 जून को सुबह से ही यह धनवंतरी मेडिकल चेकअप व्हेन पहुंच गई है

उपरोक्त जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने बताया कि इस धनवंतरी मेडिकल चेक अप वेन के माध्यम से जहां निशुल्क ब्लड टेस्ट किया जा रहा है तो वहीं विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच भी की जा रही है, जो कि पूर्णता निशुल्क है, एवं साथ में शासन द्वारा उपलब्ध दवाइयों को भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है, श्री गेवाडीन ने बताया कि धनवंतरी मेडिकल वैन से लोगों को जांच सुविधा मिल रही है तो वहां वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह एक अनुकरणीय पहल है एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक स्थानों पर यह धनवंतरी मेडिकल वेन जाकर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराएगी, श्री गेवाड़ीन ने समस्त शहरवासियों को इस निशुल्क मेडिकल वेन की चिकित्सा जांच का लाभ लेने की अपील की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading