श्याम- नरेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी– जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की कार्यकारिणी में शक्ति के दो दिग्गज कांग्रेस नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, श्यामसुंदर अग्रवाल बनाया गए उपाध्यक्ष, तो नरेश गेवाडीन बने कोषाध्यक्ष, 10 मई को घोषित हुई जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले की संयुक्त कार्यकारिणी

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन

श्याम- नरेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी– जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की कार्यकारिणी में शक्ति के दो दिग्गज कांग्रेस नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, श्यामसुंदर अग्रवाल बनाया गए उपाध्यक्ष, तो नरेश गेवाडीन बने कोषाध्यक्ष, 10 मई को घोषित हुई जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले की संयुक्त कार्यकारिणी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने अपनी जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है, तथा उपरोक्त कार्यकारिणी की नियुक्ति का पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने 10 मई 2023 को जारी करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन को स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें नवगठित शक्ति जिले के दिग्गज भाजपा नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जांजगीर-चांपा जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है, तो वही नगरपालिका शक्ति के ही पूर्व अध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है

शक्ति जिले के दो नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, तो वही अपनी इस नियुक्ति पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी सजगता के साथ दायित्वो का निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस के संगठन को शक्ति जिले में मजबूत बनाने की दिशा में पहल करेंगे

वही नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस कमेटी सहित समस्त कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए किया है तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज एक मजबूत राजनीतिक दल के रूप में कार्य कर रही है, तथा शक्ति जिले में भी हम सभी हमारे इस संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए कार्य करेंगे, तथा श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नरेश गेवाड़ीन ने शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित जांजगीर-चांपा जिले एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी अपनी इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया है, साथ ही कहा है कि क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहयोग सदैव उन्हें संगठन के कार्यों में मिलता रहेगा

वही जांजगीर चांपा शक्ति जिले की घोषित कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी से पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है, तथा नवगठित जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है, तथा कांग्रेस संगठन ने भी जिले के ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading