



एसपी अंकिता की सक्रियता से शक्ति एवं नगरदा थानों में अवैध शराब बिक्री के मामले हुए दर्ज, अवैध शराब विक्रेताओं पर पुलिस कहर बनकर बरस रही, चुनाव नजदीक आते ही गांव-गांव में बनेगी अवैध महुवा शराब
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है,जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी शक्ति पुलिस मनीष कुवंर के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री के रोकथाम एवं उनके विरुद्ध कार्रवाही करने के निर्देश पर दिनांक 18/ 3/ 24 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खैरा में राजकुमार देवदत्त अपने घर के बगल कोलाबाड़ी में काफी मात्रा में अवैध शराब कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छुपा कर रखा है, की सूचना पर हमराही स्टाफ एवं गवाहन के तथा मुखबीर के बताएं हुए स्थान पर दबिश देने पर (1)एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन 10 लीटर क्षमता वाली में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा (2)एक पीले रंग क प्लास्टिक जरिकेन 5 लीटर क्षमता वाली में 5 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3000 पेश करने पर गांव के समक्ष को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबदृ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में स. उ.नि एसके राठौर हमराह महिला प्रधान आरक्षक 09 बिंदु राज, आरक्षक 204 गणेश कुमार, आरक्षक 156 श्याम हरवंश रक्षक सतीश यादव थाना नगरदा को विशेष योगदान रहा
सक्ति पुलिस ने करी 17 लीटर अवैध महुवा शराब जब्त
सक्ति-जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश पर सक्ती पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही की है,दो और अवैध शराब विक्रेताओ पर की गई 34(2) की कारवाई की गई है,17 लीटर महुआ शराब जप्त हुई है,आरोपी सरजू सिदार पिता परदेशी राम सिदार , 35,वर्ष साकिन हरदा (भाठापारा),घुरवा राम कुर्रे,पिता मिठ्ठू 38 वर्ष, साकिन सिघनसरा थाना शक्ति है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षिका श्रीमति अंकिता शर्मा के द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबारियों एवम नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये दिशा निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं। उक्त निदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर सक्ति पुलिस सतत अभियान चलाकर कारवाई कर रही है। दिनांक 17/3/24 को सक्ति पुलिस के द्वारा अवेध शराब के विरुद्ध अभियान में कार्यवाही हेतु नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा टीम रवाना की गई थी । इस अभियान के दौरान सक्ति में ग्राम सिंहनासरा के पास पुलिस की टीम को व्यक्ति घुरवा राम के द्वारा महुआ शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई,जहां जाकर चेक करने पर महुआ शराब बिक्री कर रहे घुरवा राम को महुआ शराब बेचते पाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारवाई करते हुए, बरामद 7 लीटर महुआ शराब को जप्त करके आरोपी आरोपी घुरवा राम कुर्रे,पिता मिठ्ठू 38 वर्ष, साकिन सिघनसरा थाना शक्ति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया,इसी तरह पुलिस की दूसरी टीम ने ग्राम हरदा में एक व्यक्ति को एक और व्यक्ति सरजू सिदार को 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा जिसकी वह बिक्री कर रहा था।, उक्त आरोपी आरोपी सरजू सिदार पिता परदेशी राम सिदार 35,वर्ष साकिन हरदा (भाठापारा) के विरुद्ध भी 34(2) आबकारी अधिनियम की करवाई की जाकर रिमांड पर भेजा गया, जहां से माननीय न्यायलय के द्वारा आरोपियों को जेल भेज दिया गया,उक्त कार्यवाही में asi नजरियास इक्का, एचसी मनोज जाना, आरक्षक ,गणेश साहू मनोज लहरे, यादराम।चंद्र, एकेश्वर चंद्रा , शैलेंद्र नामदेव श्याम गाबेल सेतराम डोरीलाल कटकवार, की महत्वपूर्ण भूमिका रही,पुलिस अधीक्षिका सक्ती अंकिता शर्मा ने कहा है, की सक्ति क्षेत्र में है कि नशे के अवैध कारोबार करने जुआ, सट््टा खेलने/खेलाने वालों तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कारवाई सतत जारी रहेगी।



