चलो बुलावा आया है, बाराद्वार में दादी जी ने बुलाया है- 16 फरवरी को बाराद्वार शहर में 501 महिलाये करेंगी रानी सती दादी जी का महामंगल पाठ, उड़ीसा के प्रसिद्ध मंगल पाठ गायक देंगे अपनी प्रस्तुति, प्रसिद्ध फूलों से सजेगा दादी जी का दरबार

चलो बुलावा आया है, बाराद्वार में दादी जी ने बुलाया है- 16 फरवरी को बाराद्वार शहर में 501 महिलाये करेंगी रानी सती दादी जी का महामंगल पाठ, उड़ीसा के प्रसिद्ध मंगल पाठ गायक देंगे अपनी प्रस्तुति, प्रसिद्ध फूलों से सजेगा दादी जी का दरबार kshititech
रानी सती दादी जी के श्री चरणों में वंदन
चलो बुलावा आया है, बाराद्वार में दादी जी ने बुलाया है- 16 फरवरी को बाराद्वार शहर में 501 महिलाये करेंगी रानी सती दादी जी का महामंगल पाठ, उड़ीसा के प्रसिद्ध मंगल पाठ गायक देंगे अपनी प्रस्तुति, प्रसिद्ध फूलों से सजेगा दादी जी का दरबार kshititech
दादी जी की कृपा सदैव सब पर बनी रहे

16 फरवरी को बाराद्वार शहर में 501 महिलाये करेंगी रानी सती दादी जी का महामंगल पाठ, उड़ीसा के प्रसिद्ध मंगल पाठ गायक देंगे अपनी प्रस्तुति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- बाराद्वार शहर की मारवाड़ी धर्मशाला में 16 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे से रानी सती दादी जी के महामंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें 501 दादी भक्त महिलाएं मंगल पाठ करेंगी, वहीं इस कार्यक्रम में उड़ीसा प्रदेश के संबलपुर से मंगल पाठ गायक,कलाकार कृष्णा प्रधान सहित अपनी प्रस्तुति देंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए महामंगल पाठ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए वृहद रूप से तैयारी की जा रही है, तथा इस कार्यक्रम में बाराद्वार सहित आसपास के अन्य शहरों से भी दादी भक्त महिलाएं शामिल होंगी

तथा महामंगल पाठ को लेकर रानी सती दादी जी का भव्य दरबार फूलों से सुसज्जित किया जाएगा एवं पूरे कार्यक्रम को लेकर दादी भक्त महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है, 16 फरवरी को आयोजित महामंगल पाठ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की श्रीमती नीलिमा जिंदल, श्रीमती शोभा बंसल, श्रीमती किरण सांवडिया, श्रीमती संगीता जिंदल, श्रीमती सरिता बंसल, श्रीमती मेघा जिंदल, श्रीमती संगीता जिंदल, श्रीमती संगीता बंसल, श्रीमती अलका अग्रवाल, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती सुधा अग्रवाल एवं श्रीमती रेखा जिंदल सहित दादी भक्त महिलाएं जुटी हुई है, आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों को भी इस महामंगल पाठ में दादी जी का दर्शन प्राप्त कर पुण्य का भागी बने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading