छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति कलेक्टर नूपुर की सक्रियता से जल्द ही हो सकता है सकरेली रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण, 11 फरवरी को कलेक्टर ने भाजपा नेताओं के साथ किया ब्रिज के अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कलेक्टर नूपुर के अथक प्रयासों से ब्रिज निर्माण को मिली गति

शक्ति कलेक्टर नूपुर की सक्रियता से जल्द ही हो सकता है सकरेली रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण, 11 फरवरी को कलेक्टर ने भाजपा नेताओं के साथ किया ब्रिज के अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कलेक्टर नूपुर के अथक प्रयासों से ब्रिज निर्माण को मिली गति kshititech
11 फरवरी को शक्ति कलेक्टर ने किया भाजपा नेताओं के साथ सकरेली रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण

शक्ति कलेक्टर नूपुर की सक्रियता से जल्द ही हो सकता है सकरेली रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण, 11 फरवरी को कलेक्टर ने भाजपा नेताओं के साथ किया ब्रिज के अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत राज्य गठन के बाद 24 वर्षों का इतिहास देखा जाए तो जिस स्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश में रेलवे ओवर ब्रिजों का निर्माण एक-एक दशक तक नहीं हो पाया, किंतु शक्ति जिले में विगत 2 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुए सकरेली रेलवे ब्रिज का निर्माण कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के सतत निरीक्षण, मॉनिटरिंग एवं उनके अथक प्रयासों से पूर्ण होने की स्थिति में है, तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को सकरेली रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण की तैयारी चल रही है, किंतु उपरोक्त लोकार्पण की तिथि में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कहा जा सकता, किंतु सूत्रों के अनुसार 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शक्ति जिले में सामाजिक कार्यक्रम में आगमन होने की बात कही जा रही है, एवं इसी दिन भाजपा नेता भी इस सकरेली रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करवाना चाहते हैं

वहीं शक्ति कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना भी जिस सक्रियता के साथ इस ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर सक्रिय थी,इस लिहाज से वे भी चाहती हैं कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पूर्व इसका लोकार्पण हो जाए तथा उनके जिले में कलेक्टर रहते हुए यह ओवर ब्रिज का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जाएगा, वही सकरेली रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की एजेंसी ने भी जिस गति के साथ काम किया है वह प्रशंशनीय है तथा निर्माण एजेंसी भी इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में जिला प्रशासन के मिले सहयोग को लेकर उत्साहित है, वहीं 11 फरवरी को शक्ति जिले के भाजपा नेताओं ने कलेक्टर के साथ पहुंचकर रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया है

ज्ञात हो की शक्ति जिले के इस रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण चुनौती से काम नहीं था, किंतु शक्ति कलेक्टर ने जिस उत्साह के साथ इस निर्माण में अपना योगदान दिया है वह कोई असाधारण बात नहीं है, पुराने जांजगीर चांपा जिले में देखा जाए तो खोकसा रेलवे ओवर ब्रिज, अकलतरा रेलवे ओवरब्रिज 10 साल और 12 साल में बनकर तैयार हुआ, किंतु यह पहला रेलवे ओवर ब्रिज होगा जो की एक समय सीमा में बनकर लोगों की सेवा में चालू होगा तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं तत्कालीन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पदासीन डॉक्टर चरण दास महंत ने भी इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर शक्ति कलेक्टर के साथ अनेकों बार मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था

प्रातिक्रिया दे

Back to top button