गांव- गांव,शहर- शहर दिखी अनुशासन दिवस की धूम- शक्ति जिले में प्रशासन एवं एवं भाजपा ने किया अटल जी की जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम,नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए आयोजन, भाजपा नगर मंडल शक्ति ने चलाया शहर में विशेष स्वच्छता अभियान, जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद अजगले ने किया किसानों को बोनस राशि का वितरण, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा भी हुए अनेको आयोजनों में शामिल




गांव- गांव,शहर- शहर दिखी अनुशासन दिवस की धूम- शक्ति जिले में प्रशासन एवं एवं भाजपा ने किया अटल जी की जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम,नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए आयोजन, भाजपा नगर मंडल शक्ति ने चलाया शहर में विशेष स्वच्छता अभियान, जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद अजगले ने किया किसानों को बोनस राशि का वितरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर पूरे राज्य सहित जिले में सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा बकाया 2 वर्षों का धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण सीधे किसानों के खाते में किया गया। सक्ती जिले के किसानों को आज सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्ष 2014-15 के 46633 किसानों एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का डीबीटी भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर सांसद गुहाराम अजगल्ले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कहा की आम आदमी और गरीब आदमी का विकास होने से ही राष्ट्र का विकास होगा। जिसके लिए शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। धान बोनस राशि वितरण समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली भी बनाई गई और श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। आज जिले के गांव-गांव, नगर-नगर में सुशासन दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत सक्ती अध्यक्ष राजेश राठौर, कृष्णकांत चंद्रा, रामनरेश यादव टिकेश्वर गबेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में किसान और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे,कार्यक्रम के शुभारंभ में सांसद गुहाराम अजगल्ले ने उपस्थित सभी किसानों सहित समस्त जिलेवासियों को सुशासन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कहा की भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महापुरुष थे। मेरा सौभाग्य है कि उनके आचार विचार को मुझे नजदीक से देखने का अवसर भी प्राप्त हुवा। श्री अटल जी राष्ट्रवादी सिद्धांत और देश के हित के लिए संकल्पबद्ध थे। उन्होंने कहा की शासन द्वारा अच्छे अच्छे योजनाओ को आमजन के हित में बनाए और क्रियान्वित किए जा रहे है जो सभी के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा की आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, कौशल विकास योजना आदि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यानिता यशवंत चंद्रा ने कहा की आज का बोनस वितरण समारोह हमारे लिए शुभ अवसर है। हमारा क्षेत्र धान का प्रमुख उत्पादक जिला है,इसलिए बोनस वितरण से जिले के ज्यादा से ज्यादा किसान इस बोनस राशि से लाभान्वित होंगे जो हमारे लिए हर्ष की बात है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने संबोधित करते हुवे कहा की आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म तिथि है। मैं उनका नमन करता हु। आज हम सभी सुशासन दिवस मना रहे है और बोनस वितरण के माध्यम से सभी किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम हो रहा है। इसी प्रकार कार्यक्रम को प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 46633 किसानों से 2890093.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 867028050.00 रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 51146 किसानों से 3142071.38 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 942621414.00 रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजित किया गया। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से भी बोनस प्रमाण पत्र वितरित किए गए,सुशासन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर जिले के सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। सुशासन दिवस से एक सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित की जाएगी। चौक-चौराहों, उद्यान, तालाब, पंचायत भवन सामुदायिक भवन एवं सार्वजनिक परिसर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों ने साफ-सफाई अभियान चलाते हुए सुशासन दिवस मनाया।
कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से तरल यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन,विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जमीनी स्तर पर सीधे मिल रही योजनाओं की जानकारी और लाभ
सक्ति- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम पंचायत भवन खुजरानी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन करौवाडीह (मुरलीडीह), शासकीय प्राथमिक शाला भवन कलमीडीह, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बुन्देली, हाई स्कूल ढिमानी, प्राथमिक शाला चमराबरपाली, प्राथमिक शाला खैरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन कोमो और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन सराईपाली में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है,कृषि विभाग के उपसंचालक शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार आज कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा विकास खंड जैजैपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम खम्हारडीह में किसान श्री शेषनारायण चंद्रा पिता वृक्ष राम चंद्रा के सब्जी फसल लौकी रकबा 1.000 हेक्टर में ड्रोन तकनीक के माध्यम से तरल यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया एवं संकल्प यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों पर विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया गया। प्रदर्शन स्थल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम. के. चंद्रा, आरएइओ एस. के. सोनवानी, आशुतोष जांगड़े,एस. भगत, राजेंद्र चन्द्रवंशी, आशीष मराबी, सरपंच, पंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं ड्रोन ऑपरेटिंग टीम उपस्थित थे। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली के किसान श्री संजय गबेल के खेत पर भी ड्रोन तकनीक के माध्यम से तरल यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार अन्य विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है एवं योजनाओ से वंचित पात्र लोगों से आवेदन फार्म भी भरवाए जा रहे है
भाजपा नगर मंडल शक्ति ने अटल जयंती पर किया विभिन्न कार्यक्रम
सक्ती-भारत रत्न अजात शत्रु पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती को सुशाशन दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती के तत्वाधान में स्थानीय नारायण सागर जलाशय परिसर में स्वच्छता दीदियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं एवम नगर पालिका कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही स्थानीय अग्रसेन चौक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अटल जी के आदमकद चित्र पर नगर मण्डल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के द्वारा माल्यार्पण एवम् वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया, जिसके बाद आमजन को मिष्ठान्न वितरण किया गया,इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीयो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी के आदर्शो को हम आत्मसात करे, हमें व्यक्तिगत निष्ठा से परे संगठन निष्ठ बनकर पार्टी के हित में सतत कार्य करते रहना चाहिए,वक्ताओं ने अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला,उनकी कविताओं की पंक्तियों को उनके द्वारा देश के लिए दिए संदेश बताया ल,साथ ही हर भाजपा कार्यकर्ता के साथ आमजन को उनके जीवन से शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया,एवम उपस्थित लोगों को अटल जी के सुशाशन को जीवन मे अपनाने की शपथ दिलाई गई।तत्पश्चात भाजपा पदाधिकारीयो द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अटल जी के जयंती पर मरीजों को फल बिस्किट एवं कंबल का वितरण किया गया,उक्त आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री अमन डालमिया, गोविंद देवांगन,उपाध्यक्ष दादू केवट, नगरपालिका के नेतावप्रतिपक्ष धनंजय नामदेव, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष राजा सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष परमेंद्र सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंनदरी कसेरा, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य अग्रवाल, महिला मोर्चा से श्रीमती अनीता सिंह, रेखा देवांगन, अनीता गोपाल यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रंजन सिन्हा, मनोज सिसोदिया, चेतन साहू, ऋषि गोयल,वेद कुमार श्याम,मनोज सोनी, युवा मोर्चा से लाखन नामदेव,रोशन राठौर, गौतम शर्मा, परमेश्वर साहू, गोविंदा निराला, तेजलाल पटेल, सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे
भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मुख्य आतिथ्य में बम्हनीनडीह जनपद पंचायत प्रांगण में मनाया गया सुशासन दिवस
सक्ति- बम्हनीनडीह जनपद पंचायत प्रांगण में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा द्वारा भारत माता और पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी की शैल पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर सुशासन दिवस का शुभाराम किया गया, इस अवसर पर चेतन महंत जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, कुबेर सिंह उरेती जनपद सी ई ओ बम्हनीडीह, जी आर बतरा सहकारिता सी ई ओ बम्हनीनडीह, गिरधारी राठौर सुपरवाइजर सहकारिता,
घन्नू डनसेना पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा,
दुकालू पटेल पूर्व महामंत्री भाजपा, पवन जायसवाल वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, अमित डनसेना, बुटू जायसवाल सेल्समैन बम्हनीडीह, जयशंकर देवांगन उपस्थिति रहे
भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में जैजैपुर में मनाया गया सुशासन दिवस
सक्ति-भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मुख्य आतिथ्य में जैजैपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं नगर के अटल चौक मे सुशासन दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी जयंती मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा को अटल जी के छायाचित्र में श्रीफल फोड़कर पूजा अर्चना किया गया,और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री अटल जी को याद किया गया,इस अवसर पर भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, उपाध्यक्ष गोपी सिंग ठाकुर् ,मोहन कुमारी साहू , सोंनसाय् देवागन हरनारायण, विक्रम चंद्रा, विक्रम सिंह, हेमलाल चंद्रा, टिकेंद्र बनफर सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










