85 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग एवं 35 श्रवण बाधितों को मिली मशीन, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल ने किया नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, रायपुर सेंट्रल शाखा पूरे प्रदेश में सेवा तथा रचनात्मक कार्यों में रखती है अग्रणी स्थान



85 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग एवं 35 श्रवण बाधितों को मिली मशीन, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल ने किया नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन
सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन श्री रामनाथ भीमसेन भवन में सम्पन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभार्थियों ने पहुँचकर आवश्यक उपकरण प्राप्त किए।समापन समारोह में अतिथि विजय अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रवाल सभा रायपुर), आनंद तिवारी (सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक),बसंत अग्रवाल ( समाज सेवी एवं सनातन धर्म प्रचारक), प्रमोद अग्रवाल (समाजसेवी श्री रामनाथ भीमसेन परिवार ) तथा आनंद अग्रवाल (मंडलीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच )शामिल हुए,शिविर में लगभग 200 लोगों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 120 हितग्राहियो का माप लिया गया। संस्था द्वारा करीब 85 व्यक्तियों को कृत्रिम हाथ-पैर एवं कैलिपर्स लगाए गए तथा 35 से अधिक लाभार्थियों को श्रवण (कान) मशीनें प्रदान की गईं,समापन कार्यक्रम का संचालन क्षितिज अग्रवाल द्वारा किया गया।सभी अतिथियों को मारवाड़ी युवा मंच सेंट्रल शाखा ने मोमेंटो दिया, जिससे इस कार्यक्रम की यादें हमेशा उनके मानस पटल पर बनी रहे,रायपुर सेंट्रल शाखा के द्वारा आए हुवे सभी दिव्यांग जनों को मिठाई का पैकेट भी दिया गया
शिविर को सफल बनाने में संयोजक गण विष्णु गोयल, पंकज अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, कमल गुप्ता, योगेश शर्मा, नवीन भूषणिया, अभिषेक अग्रवाल, आशिष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विकास तिवारी, विशाल अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा,कार्यक्रम में राधेश्याम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संतोष तिवारी, सत्येन्द्र अग्रवाल, विष्णुस्वरूप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, घनश्याम पोद्दार, प्रभात अग्रवाल विशेष रूप से शामिल थे। एवम संस्था पदाधिकारी अध्यक्ष : नितेश अग्रवाल सचिव : पुष्परंजन जैन कोषाध्यक्ष : आनंद अग्रवाल संयुक्त रूप से कहा की संस्था ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों के ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया



