यूपीएससी की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती की गला घोटकर हत्या. आईआरएस अधिकारी की बेटी थी मृतिका

यूपीएससी की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती की गला घोटकर हत्या. आईआरएस अधिकारी की बेटी थी मृतिका kshititech

यूपीएससी की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती की गला घोटकर हत्या. आईआरएस अधिकारी की बेटी थी मृतिका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का मर्डर हो गया है तथा इस पूरे मामले में घर का पुराना नौकर फरार है।दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में एक मर्डर का केस सामने आया है. यहां स्थित कैलाश हिल्स इलाके में 22 साल की युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हत्या से पहले रेप की भी आशंका जताई जा रही है. इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी. मृतका 1997 बैच के IRS कस्टम अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. युवती ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों UPSC की तैयारी कर रही थी. असल में पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वारदात उस समय हुई जब युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे. शक है कि घर के पुराने नौकर ने ही इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और जांच शुरू हो गई है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading