होटल में लगी भीषण आग से 20 जिंदा जले-विदेशी नागरिकों की भी हुई मौत। विदेशी नागरिकों ने भी कूद-कूद कर बचाई अपनी जान. अनेकों गंभीर घायल। चल रहा अस्पतालों में इलाज





होटल में लगी भीषण आग से 20 जिंदा जले-विदेशी नागरिकों की भी हुई मौत। विदेशी नागरिकों ने भी कूद-कूद कर बचाई अपनी जान. अनेकों गंभीर घायल। चल रहा अस्पतालों में इलाज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर.
शक्ति -दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई है. इस भयंकर हादसे के दौरान जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से विदेशी नागरिकों समेत कई लोग नीचे कूद पड़े, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.भीषण आग में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. कई घायल हो गई है, जिनमें से कई की हालत अभी-भी गंभीर बनी हुई है. घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट होटल में विदेशी नागरिक भी रुक हुए थे, उनकी भी मौत हो गई है.जांच में पता चला है कि होटल के पास मैक्स हॉस्पिटल है, जहां इलाज कराने के लिए आने वाले लोग यहीं ठहरते थे. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त होटल में विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे. आग की लपटें बढ़ने पर लोग ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए. स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर उनकी मदद की और कुछ लोगों को तो स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर रेस्क्यू भी किया.घटना की जांच में सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि भवन के बेसमेंट में कई लोग रह रहे थे और बेसमेंट में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता था, जिस पर बाहर से ताला लगा दिया गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचे के बाद ताले का काट कर लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. साथ ही पुलिस ने इस की भी जांच शुरू कर दी है कि बेसमेंट में ताला क्यों लगाया गया था.मालवीय नगर के एक बहुमंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही दक्षिण दिल्ली जिले की DDMA टीम को सक्रिय कर दिया गया. SDM ने बताया कि आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चार शव निकाले गए और 7-8 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.








