शक्ति जिले के गौरव -इंस्पायर अवार्ड- जिले से 03 मॉडलों का हुआ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन।राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी होगी नई दिल्ली में. जिला शिक्षा अधिकारी मैडम के निर्देशन में नोडल अधिकारी का प्रयास

शक्ति जिले के गौरव -इंस्पायर अवार्ड- जिले से 03 मॉडलों का हुआ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन।राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी होगी नई दिल्ली में. जिला शिक्षा अधिकारी मैडम के निर्देशन में नोडल अधिकारी का प्रयास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोंच विकसित करने के लिए भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा 06 वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना अंतर्गत नवीन आइडिया, मॉडल -प्रोजेक्ट, ऑनलाइन मंगाए जाते हैं। इस प्रतियोगिता में सक्ती जिले के विद्यार्थी भी सम्मिलित होते हैं। सत्र 2023 – 24 एवं 2024 – 25 का जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन ऑनलाइन मोड पर किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के निर्देशन तथा जिला नोडल अधिकारी सुरेश कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में सत्र 2023 – 24 से एक विद्यार्थी मयंक कटकवार पिता श्री राकेश कटकवार शास उच्च माध्य विद्यालय मालखरौदा तथा सत्र 2024 – 25 से दो विद्यार्थी कु.हीना सिदार पिता श्री विजय कुमार सिदार शास कन्या पूर्व माध्य विद्या अड़भार तथा खिलेश्वर चंद्रा पिता श्री मनोज कुमार चंद्रा शास कन्या उच्च माध्य विद्या जैजैपुर के मॉडलों का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शनी के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी नई दिल्ली में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर के चयनित मॉडलों का दो दिवसीय मेंटरशिप कार्यक्रम दिनाँक 02 एवं 03 सितंबर 2026 को एनआईआईटी रायपुर में आयोजित है जिसमें विशेषज्ञ प्राध्यापकों द्वारा इन मॉडलों को और अधिक उन्नत किया जाएगा। विद्यार्थियों की इस सफलता पर जिला कलेक्टर जयश्री जैन, जिला सीईओ वासु जैन, डीईओ डॉ कुमुदिनी वाघ द्विवेदी, सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, जिला नोडल अधिकारी सुरेश कुमारजायसवाल,मालखरौदा बीईओ एम एल प्रधान, एबीईओ चंद्रिका आर्मो, बीईओ जैजैपुर रामकुमार साहू, अनिता अग्रवाल,अनिरुद्ध सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading