उत्कृष्ट प्रदर्शन से लहरा दिया परचम-जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्राओं ने हासिल किया प्रथम स्थान. लिटिल फ्लावर के विद्यार्थी प्रदेश स्तर तक कर रहे नाम रोशन.




उत्कृष्ट प्रदर्शन से लहरा दिया परचम-जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्राओं ने हासिल किया प्रथम स्थान. लिटिल फ्लावर के विद्यार्थी प्रदेश स्तर तक कर रहे नाम रोशन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- सेवा संकल्प के तहत पी.एम. श्री स्कूल, सक्ती में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि दोनों छात्राओं ने ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर के लिए अपना स्थान बनाया था।हायर सेकेंडरी वर्ग में यशस्वी लहरे और पूर्व माध्यमिक वर्ग में जया पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक शनिवार कला, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और टीम भावना का विकास होता है।छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख, प्राचार्या संध्या सोनी, खेल शिक्षक हिमांशु सर तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






