छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्तीसामाजिक

छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की हुई शपथ, शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जिले में स्वच्छ भारत का अभियान जोरो से, मोदी की भारत विकसित संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती को आबकारी विभाग ने किया शुष्क दिवस घोषित

<em>छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की हुई शपथ, शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जिले में स्वच्छ भारत का अभियान जोरो से, मोदी की भारत विकसित संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश</em>, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती को आबकारी विभाग ने किया शुष्क दिवस घोषित Console Corptech
छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री का 13 दिसंबर को संपन्न शपथ ग्रहण समारोह

शक्ति कलेक्टर के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव टेलीकास्ट

छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की हुई शपथ, शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जिले में स्वच्छ भारत का अभियान जोरो से, मोदी की भारत विकसित संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दिलाई। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित नगरीय निकायों और अन्य निर्धारित स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शन की भी व्यवस्था की गई। जिले में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुवे

पंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक श्री विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री कृषक परिवार से रखते हैं संबंध,04 बार जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव,पूर्व में रह चुके हैं केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष

सकती- नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के ग्राम बगिया में हुआ था। श्री विष्णुदेव साय के पिता स्वर्गीय रामप्रसाद साय एवं माता जसमनी देवी हैं। श्री साय 27 मई 1991 में कौशल्या साय के साथ विवाह सूत्र में बंधे। इनके एक पुत्र और दो बेटियां है। श्री साय की शिक्षा हायर सेकेंडरी तक लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में सम्पन्न हुई, विष्णुदेव साय का 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच चुने जाने के बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 1990 में ग्राम पंचायत बगिया के निर्विरोध सरपंच बने, 1990 से 98 तक सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा तपकरा से विधायक चुने गए, 1999 में 13वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने गए, 2004 में 14वीं लोकसभा में फिर से रायगढ़ संसदीय सीट से सांसद चुने गए, 2006 में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चुने गए, 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए, 2011 में भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए। 27 मई 2014 से 2019 तक केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय रहे। 2020 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2 दिसंबर 2022 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। 8 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य नामित किए गए और 3 दिसंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनाव में कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए। 10 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना और प्रदेश के अगले और प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए, नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी देते हुए बताते हैं कि मैं स्वयं कृषक परिवार से हूं, जनसंघ के समय मेरे बड़े पिता जी स्वर्गीय श्री नरहरि प्रसाद साय सन 1962 1967 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा एवं सन 1972 से 1977 तक सांसद लोकसभा के सांसद और जनता दल सरकार में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री भारत सरकार रहे। श्री विष्णु देव साय कहते हैं बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री केदार नाथ साय जनसंघ के समय सन 1967 से 1972 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र तपकरा का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया और दादाजी सरदार स्वर्गीय बुधनाथ साय 1947 से 1952 तक क्षेत्र से विधायक मनोनीत हुए थे

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम,विभिन्न वार्डो, उद्यानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में की जा रही साफ-सफाई

सक्ति- सक्ती जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत् विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के तहत् जिले में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। स्वच्छता अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय सक्ती के नगर पालिका परिषद सक्ती, नगर पंचायत बाराद्वार सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों, अलग अलग वार्डो सहित अन्य स्थानों में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जनजागरूक किया जा रहा हैं

कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ली बैठक,विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का जिले में बेहतर आयोजन करें सुनिश्चित – कलेक्टर

सक्ति-कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का जिले में सफल एवं बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा वंचित हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार किया जाएगा। कलेक्टर ने यात्रा के आयोजन हेतु जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, नोडल अधिकारी पंचायत श्री बी पी भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती पंकज डाहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरज राठौर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

<em>छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की हुई शपथ, शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जिले में स्वच्छ भारत का अभियान जोरो से, मोदी की भारत विकसित संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश</em>, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती को आबकारी विभाग ने किया शुष्क दिवस घोषित Console Corptech
शक्ति कलेक्टर के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव टेलीकास्ट
<em>छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की हुई शपथ, शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जिले में स्वच्छ भारत का अभियान जोरो से, मोदी की भारत विकसित संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश</em>, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती को आबकारी विभाग ने किया शुष्क दिवस घोषित Console Corptech
भारत विकसित संकल्प यात्रा को लेकर शक्ति के कलेक्ट्रेट करने में आयोजित अधिकारियों की बैठक
<em>छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की हुई शपथ, शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जिले में स्वच्छ भारत का अभियान जोरो से, मोदी की भारत विकसित संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश</em>, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती को आबकारी विभाग ने किया शुष्क दिवस घोषित Console Corptech
शक्ति जिले के नगरीय क्षेत्र में चल रहा स्वच्छ भारत के तहत विशेष अभियान

शक्ति कलेक्ट्रेट में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली बैठक
<em>छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की हुई शपथ, शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जिले में स्वच्छ भारत का अभियान जोरो से, मोदी की भारत विकसित संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश</em>, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती को आबकारी विभाग ने किया शुष्क दिवस घोषित Console Corptech
गुरु घासीदास जयंती पर 18 दिसंबर को छत्तीसगढ़ शासन ने किया शुष्क दिवस घोषित

प्रातिक्रिया दे

Back to top button