विजय ने ली सीएम पद की शपथ. पिता ने कहा- बेटे ने पूरा कर दिया मेरा सपना। दो वक्त की रोटी के लिए भी करता रहा था मैं संघर्ष. पांच दलों के समर्थन से सरकार बन पाए विजय. सरकार बनाने में कांग्रेस की रही अहम भूमिका





विजय ने ली सीएम पद की शपथ. पिता ने कहा- बेटे ने पूरा कर दिया मेरा सपना। दो वक्त की रोटी के लिए भी करता रहा था मैं संघर्ष. पांच दलों के समर्थन से सरकार बन पाए विजय
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -10 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में टीवीके प्रमुख विजय ने शपथ ले ली।शपथ लेते ही जहां मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगा दी तो वहीं पूरे तमिलनाडु की जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दे रही है।एवं फिल्म स्टार से राजनीति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे विजय के प्रशंसक भी जहां बेहद उत्साहित हैं। तो वहीं टीवीके की सरकार बड़े ही राजनैतिक उठा पटक के बाद बन पाई है। तथा वर्तमान में टीबी की सरकार को जहां 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। तो वहीं इन विधायकों में टीबीके के 107। कांग्रेस के 05। व्हीसीके दो विधायक.सीपीआई के दो विधायक।सीपीएम के दो विधायक एवं आईयूएमएल के दो विधायक मिलकर यह सरकार बनी है।
तमिलनाडु के सीएम के पिता ने कहा
CM विजय के पिता अपने बेटे को CM बनता देख गर्व के साथ भावुक भी हो गए थे, उन्होंने अपनी फीलिंग्स साझा करते हुए मीडिया से कहा – ”मुझे अब और क्या चाहिए? मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा कर दिया। उसका जन्म 1974 में हुआ था, उस समय मैं दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहा था। उसने अपने भाषण में इसका ज़िक्र भी किया”










