बी डी महंत की 46वीं पुण्यतिथि पर शक्ति में होंगे विभिन्न कार्यक्रम,बिसाहू दास महंत उद्यान में होगी श्रद्धांजलि सभा, तो वही अधिवक्ता राकेश महंत द्वारा न्यायालय परिसर में होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, नेता प्रतिपक्ष महंत शामिल होंगे समस्त कार्यक्रमों में

बी डी महंत की 46वीं पुण्यतिथि पर शक्ति में होंगे विभिन्न कार्यक्रम,बिसाहू दास महंत उद्यान में होगी श्रद्धांजलि सभा, तो वही अधिवक्ता राकेश महंत द्वारा न्यायालय परिसर में होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, नेता प्रतिपक्ष महंत शामिल होंगे समस्त कार्यक्रमों में kshititech
जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी

बी डी महंत की 46वीं पुण्यतिथि पर शक्ति में होंगे विभिन्न कार्यक्रम,बिसाहू दास महंत उद्यान में होगी श्रद्धांजलि सभा, तो वही अधिवक्ता राकेश महंत द्वारा न्यायालय परिसर में होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 23 जुलाई को स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 46वीं पुण्यतिथि के मौके पर शक्ति शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के द्वारा 23 जुलाई दिन- मंगलवार को सुबह 8:30 बजे शहर के हटरी चौक के पास स्थित बिसाहू दास महंत उद्यान में स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने शक्ति जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महंत द्वारा बीड़ी महंत की पुण्यतिथि पर लगाया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

शक्ति- शक्ति शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता राकेश रोशन महंत द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई को स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि के मौके पर शक्ति के 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में सुबह 9:30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया जाएगा तो वही सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक न्यायालय परिसर शक्ति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का भी आयोजन वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में किया गया है, तथा 23 जुलाई को ही शाम 5:00 बजे राकेश रोशन महंत द्वारा अपने गृह निवास मातृ पितृ छाया में शहर की जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र का वितरण किया जाएगा कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश रोशन महंत ने सभी कांग्रेस जनों को भी उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading